मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज के मध्य प्रदेश के सबसे छोटे जिले निवाड़ी में सोमवार की बेला में मंगल प्रवेश की संभावना
निवाड़ी
निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधा सागर महाराज का संगीत सहित सोमवार की बेला में मध्य प्रदेश के सबसे छोटे जिले निवाड़ी में मंगल प्रवेश की संभावना है।
पूज्य मुनि श्री के सानिध्य में पृथ्वीपुर में भव्य पंचकल्याणक महा महोत्सव संपन्न हुआ है। संभावनाएं व्यक्त की जा रही है कि पूज्य श्री का मंगल बिहार बरुआसागर की ओर हो रहा है।

मिली जानकारी अनुसार निवाड़ी स्थित स्कॉलर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में उनके आगमन हेतु भव्य तैयारियां की जा रही हैं। दिगंबर जैन मंदिर में मैं भी भव्य तैयारियां की गई हैं। इसी के साथ नगर परिषद के प्रांगण में पूज्य मुनि श्री का शंका समाधान कार्यक्रम प्रस्तावित है।

संभावनाएं व्यक्त की जा रही है कि रविवार की मंगल बेला में शाम को पूज्य श्री का मंगल विहार हो सकता है रात्रि विश्राम लड़वारी या राजपुर में होने की संभावना है।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
