अयोध्या जैन तीर्थ हेतु बिरला जी को निमंत्रण
कोटा,
शाश्वत भूमि कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अयोध्या में जैन समाज की सर्वोच्च आर्यिका ज्ञानमती माताजी के निर्देशन व मंगल सानिध्य में आगामी 30 अप्रेल से 7 मई तक अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है ।
इसी आयोजन में माननीय लोकसभा अध्यक्ष जी को आमंत्रित करने हेतु एक विशेष प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट की

जिसमें अयोध्या पंचकल्याणक कमेटी के प्रमुख पदाधिकारीयो में से उदयभान जैन राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतवर्षीय

दिगम्बर जैन युवा परिषद,दिलीप जैन प्रांतीय अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषदवीरेंद्र जैन संयोजक फागी, राकेश जैन ‘चपलमन’ राष्ट्रीय मंत्री जैन पत्रकार महासंघ, राजेश जैन (बन्टी), कपिल जैन प्रशासनिक मंत्री सकल जैन समाज कोटा, हेमन्त निर्खी, इन्द्र जैन गोधा, पारस जैन जिला संयोजक जैन पत्रकार महासंघ सहित कोटा नगर के प्रमुख श्रावक उपस्थित रहे ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
