नवीन मुख्य द्वार, भोजनशाला व नव देवता निलय का लोकार्पण समारोह कल*तपोस्थली बोलखेड़ा पर आचार्य वसुनंदी महाराज के सानिध्य में होंगे कार्यक्रम

धर्म

नवीन मुख्य द्वार, भोजनशाला व नव देवता निलय का लोकार्पण समारोह कल*तपोस्थली बोलखेड़ा पर आचार्य वसुनंदी महाराज के सानिध्य में होंगे कार्यक्रम
बोलखेड़ा
दो वर्ष पश्चात कामा तहसील के गांव बोलखेड़ा में स्थित जैन धर्म के अंतिम अनुबद्ध केवली भगवान जम्बू स्वामी की तपोस्थली पर दिगंबर जैन आचार्य वसुनंदी महामुनि राज ससंघ का मंगल प्रवेश बुधवार 26 अप्रैल को प्रातः होगा। तो वही लोकार्पण समारोह का भी आयोजन होगा।

 

तपोस्थली के प्रचार प्रसार प्रभारी संजय जैन बड़जात्या के अनुसार जम्बू स्वामी तपोस्थली बोलखेड़ा पर निर्मित नवीन मुख्य द्वार, अन्नामृत प्रसाद (भोजनशाला) एवं नव देवता निलय का लोकार्पण समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः शनि ग्रह निवारक भगवान मुनिसुव्रतनाथ के मस्तकाभिषेक से होगा तो वही तपोस्थली की प्रबंध कारिणी समिति द्वारा आचार्य संघ की आगवानी कर क्षेत्र पर प्रवेश कराया जाएगा।
तपोस्थली की के महामंत्री अरुण जैन बंटी के अनुसार रात्रि बरौली धाऊ गांव में विश्राम कर अलसुबह पद विहार करते हुए आचार्य संघ का चौदह साधु एवं साथियों सहित तपोस्थली बोलखेड़ा पर प्रवेश होगा। मुख्य मंदिर शांतिनाथ जिनालय में विधान का आयोजन किया जाएगा तो नव देवता निलय मे ग्यारह बजे से मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में फिरोजाबाद, दिल्ली, मेरठ,ग्वालियर, फरीदाबाद, जयपुर, अजमेर व अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में जैन श्रावको के भाग लेने की संभावना है।

 

 

ज्ञात रहे कि बोलखेड़ा में आचार्य संघ के चार वर्षायोग हो चुके हैं और अनवरत उनके निर्देशन में विकास के कार्य किये जा रहे हैं। जैन क्षेत्रो में बोलखेड़ा की पहचान भो सम्पूर्ण भारत मे स्थापित हुई है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *