श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर की शिखर ध्वजारोहण धूमधाम से हुई।

धर्म

श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर की शिखर ध्वजारोहण धूमधाम से हुई।

रामगंजमंडी
शहर के बाजार नं. 3 मे स्थित श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर की
शिखर ध्वजारोहण कार्यक्रम 26 अप्रैल बेसाख सुदी छठ को पूरे विधि विधान से सम्पन्न हुआ. सर्वप्रथम सुबह 7 बजे ध्वजारोहण के लाभार्थी परिवार सरदारमल प्रदीप कुमार चत्तर के मकान से श्री संघ की उपस्थिति मे ढोल नगाडो के साथ ध्वजा लेकर
मंदिर आए।

 

 

मंदिर से 7.30 बजे से सत्रह भेदी महापूजन शुरु हुआ- संगीतमयी महापूजन मे विधि कारक संजय छाजेड,ओर उनकी पूरी टीम ने मधुर मधुर भजनो के साथ महापूजन को आनंदमय बना दिया- महापूजन के दौरान पूरे श्री संघ और लाभार्थी परिवार ने मंदिर की तीन परिक्रमा करके मंत्रो के साथ शिखर पर ध्वजारोहण किया-

       

महापूजन में महिलाओ ने गरबा नृत्य भी किये 75 वर्षीय प्राचीन इस मंदिर मे भगवान आदिनाथ, भगवान पार्श्वनाथ,भगवान महावीर स्वामीकी प्रतिमाए विराजमान है।सुबह 7 बजे से 3 घंटे तक चले ध्वजारोहण के कार्यक्रम में पूरे जैन श्वेताम्बर श्री संघ के लोगो ने उत्साह से भाग लिया। महाअपुजन और ध्वजारोहण के बाद लाभार्थी परिवार प्रदीप कुमार चतर ने सभी को नवकारसी (अल्पहार) करवाया

   

जैन श्वेताम्बबर श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया की ध्वजारोहण के कार्यक्रम मे जैन समाज के वीरेंद्र बाफना, सुभाष बाफना, विजयकुमार छाजेड़, हुकम बाफना, राजेंद्र रांका,अंशुल मेहता, आशीष डागा सुधीर पारख दिलीप तिल्लानी गोरव बाफना,राजकुमार बोथरा, राहुल चत्तर,सागरमल बीजावत, भानू जैन,

वर्धमान डागी, विजयपाल कीमती, ज्ञानचंद डागी, मंगल डागी, संजय बीजावत, ‘पवन बाबेल, विपिन भाई सुनील चंडालिया,सुशील गोखरू, ‘विकास बाफना, विनोद डोसी, संजय मेहता, अभय बोहरा, अक्षत डागी, विनय डागी, राजेंद्र मेहता, सुरेंद्र बाफना, रवि बाफना, प्रेमचंद छाजेड़, सोहन मोरवाल,मोहित छाजेड़, एवम अन्य समाज के बंधुओ में दीपक जाजू,


राजीव मालपानी, मयँक सावला, मनीष सिघल, सतीश सिघल,
शिवनारायण गोयल, दिनेश जैन, गोरव शाह, राधेश्याम पोरवाल,सुनील खण्डेलवाल, टीकम मितल, कमल लुहाडिया,अभिषेक लुहाडिया के साथ सेकडो पुरुष और महिलाए रही
उपस्थित।

कार्यक्रम मे भवानी मंडी, शुजालपुर ओर अशोक नगर से भी जैन समाज के लोग आए :- लाभार्थी परिवार का बहुमान ध्वजारोहण के कार्यक्रम में पूरे श्रीसंघ की और से तिलक लगाकर माला पहनाकर शाल ओढाकर किया गया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *