भामाशाह श्रेष्ठि श्रीमान अशोक पाटनी ने आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के दर्शन किए
उदयपुर
प्रसिद्ध मार्बल नगरी किशनगढ़ के ही नहीं वरन भारतवर्ष के भामाशाह आदरणीय श्री अशोक पाटनी आर के मार्बल किशनगढ़ लेक सिटी उदयपुर में विराजित वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के दर्शन करने हेतु विशेष रुप से पधारे ।
आचार्य श्री के दर्शन के पूर्व श्री महावीर दिगंबर जैन जिनालय सर्व ऋतु विलास के दर्शन किए मंदिर प्रमुख श्री शांतिलाल भोजन ने इनको मंदिर का परिचय दिया । तथा प्रस्तावित पंचकल्याणक जो कि 1 मई से 5 मई के मध्य उदयपुर में होगा उस प्रतिष्ठा में प्रतिष्ठित की जाने वाली प्रतिमा तथा रजत मान स्तंभ का दर्शन कराया।
जानकारी देते हुए राजेश पंचोलिया ने बताया कि श्रीमान अशोक जी पाटनी ने मंदिर के दर्शन कर काफी प्रसन्नता व्यक्त की दर्शन के दौरान मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी तथा पंचकल्याणक आयोजन समिति के अनेक पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा कमेटी की ओर से श्री शांतिलाल भोजन ने श्रीमान अशोक जी पाटनी को पंचकल्याणक की आमंत्रण पत्रिका भेंट कर पंच कल्याणक हेतु परिवार सहित आमंत्रित किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
