आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय में हुआ वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन का आयोजन

धर्म

आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय में हुआ वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन का आयोजन

आगरा

23 अप्रैल को आगरा के कमलानगर स्थित श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय में भारतीय जैन मिलन आगरा का 29वां वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ सौभाग्यशाली प्रदीप जैन पीएनसी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ मंच का उद्घाटन श्री सुनील कुमार जैन द्वारा एवं चित्र अनावरण विजय गोयल जैन श्री सुरेश कुमार जैन द्वारा दीप प्रज्वलन श्री भोलानाथ सिंघई द्वारा किया गया|

 

 

समारोह गौरव के रूप में भारतीय जैन मिलन के गीत सुरेश जैन रितुराज राष्ट्रीय विशेष संरक्षक वीर विजय जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार जैन राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासन तथा वीर मनोज कुमार जैन राष्ट्रीय महामंत्री संगठन उपस्थित थे|सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत स्वागत श्री मनोज कुमार जैन सिंघई द्वारा किया गया जैन मिलन आगरा के वीरागनाओं द्वारा श्री महावीर प्रार्थना का पाठ व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया|

 

 

 

 

 

मिलन गीत स्पर्श जैन व भाव पूर्ण मनमोहक नृत्य अक्षरा जैन ने प्रस्तुत किया| इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री वीर अवनी कुमार जैन निश्चित की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया कि इस क्षेत्र में आगरा अलीगढ़ एटा हाथरस मथुरा से कोसी कला सहित 29 शाखाओं स्वास्थ्य धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही है| क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा सभी विशिष्ट कार्यकर्ताओं एवं सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर विजय जैन ने भारतीय जैन मिलन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की| राष्ट्रीय महामंत्री वीर मनोज कुमार जैन ने केंद्र द्वारा केंद्रीय स्तर पर कराई गई प्रतियोगिता में क्षेत्र क्रमांक 9 के विजेताओं को पुरस्कृत किया राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासन वीर अजय कुमार जैन ने क्षेत्र द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए वर्ष 2023-24 में किए जाने वाले कार्यक्रमों के विषय में दिशा निर्देश दिए तथा वर्ष 2023-24 के लिए क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की|

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया की इस कार्यक्रम का संचालन अधिवेशन मुख्य संयोजक डॉ राजीव जैन तथा वीरागंना सीमा जैन ने किया कार्यक्रम की व्यवस्था आगरा नगर की सभी शाखाओं के पदाधिकारी वीर एवं वीरागनाओं ने संभाली| अधिवेशन के समापन पर राष्ट्रीय संरक्षक अतिवीर अनिल जैन रईस ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रदान किया किया। इस अवसर पर अधिवेशन में वीर नरेंद्र कुमार जैन,डॉ पदमचंद जैन,अनिल आदर्श जैन,अवनि जैन,सुनेश जैन, डॉ पीके जैन अवधेश कुमार जैन,संदीप जैन,मनोज जैन बाकलीवाल सोमराज जैन,सुनील मोहन जैन,शुभम जैन, स्नेहा जैन,सुवीण जैन रईस,समस्त सभी शाखाओं के अध्यक्ष मंत्री बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *