असम के राज्यपाल महामहिम गुलाबचंद कटारिया ने आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया
उदयपुर
भारत सरकार की ओर से नियुक्त असम के महामहिम राज्यपाल माननीय गुलाबचंद कटारिया ने वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के श्री महावीर जिनालय सर्व ऋतु विलास मेंआकर दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने आचार्य श्री से अनेक विषयों पर चर्चा एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।21 वर्षो बाद उदयपुर आगमन पर इन्होंने प्रसन्नता प्रकट की।
जानकारी साझा करते हुए राजेश पंचोलिया ने बताया कि

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल का स्वागत पुष्पहार श्रीफल प्रतीक चिन्ह के साथ किया। इस अवसर पर अनेक राजनेतिक तथा प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
