तपस्वी के जहा चरण पड़ते है वह भूमि पावन बन जाती है विमलसागर महाराज |

धर्म

तपस्वी के जहा चरण पड़ते है वह भूमि पावन बन जाती है विमलसागर महाराज |

इंदौर
दिगंबर जैन तीर्थोदय धाम प्रतिभा स्थली रेवती  रेंज में गुरुवार को वेदी प्रतिष्ठामहोत्सव के तहत सुबह अभिषेक,शांतिधारा  हुई। इसके बाद अतिशयकारी पारसनाथ  भगवान की प्रतिमा रथ पर विराजमान कर  श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई।

 

 

मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन ने बताया घटयात्रा, ध्वजारोहण की मांगलिक क्रियाएं भी की गई। इसमें बालिकाएं एवं ब्रह्मचारी बहने कलश लेकर चल रहीथीं। इसी के साथ पारसनाथ भगवान की प्राचीन प्रतिमा क नवीन मंदिर में प्रवेश हुआ। इसके बाद
धर्मसभा में बालिकाओं ने  सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

 

 

इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुनि विमलसागर महाराज ने कह- अक्षय तृतीया पर नवीन वेदी पर भगवान की प्रतिमा विराजमान होगी।कुछ लोग प्रतिदिन घर से आकर गायों की  सेवा करते हैं। तपस्वी के जहां चरणपड़ते हैं वह भूमि तीर्थ बन जाती है। इस अवसर पर मुनिश्री भावसागर महाराज ने कहा- गाय ही देश का परममंगलायन है। गोसेवा राष्ट्रीय धर्म में है,
गाय भारत की आत्मा है, धरती के लिएवरदान है, भारत का राष्ट्रीय पेय दूध है,गाय बिना ताज की महारानी है, गाय के
दूध के बराबर बलशाली और हितकारीकोई अन्य पदार्थ संसार में नहीं है। गायजहां रहती है वहां कीटाणु नहीं रहते। गाय
मनुष्य के लिए अमूल्य रत्न है, गाय कादूध बीमारी में तुरंत शक्ति देता है। कमेटीने बताया शुक्रवार सुबह 7 बजे नवीनवेदी शुद्धि, याग मंडल विधान, वेदीप्रतिष्ठा और शनिवार को अक्षय तृतीया
पर सुबह 7 बजे नवीन वेदी पर श्रीजी विराजमान होंगे, फिर हवन होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *