दिगंबर जैन युवा मंडल ब्यावर के द्वारा महावीर जयंती पर किया जा रहा है तीन दिवसीय जीव दया एवं परोपकार के क्षेत्र में कार्य
ब्यावर
दिगम्बर जैन समाज की सक्रिय सामाजिक संस्था श्री दिगम्बर जैन युवा मंडल ब्यावर के द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय जीव दया एवम परोपकार के क्षेत्र में किया जा रहा है कार्य।
जैन अनुयायियों के लिए महावीर जयंती का पर्व बहुत महत्वपूर्ण पर्व होता है।हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है । यह पर्व जैन धर्म के अंतिम व 24वें तीर्थंकर स्वामी महावीर को समर्पित है । महावीर जयंती का पर्व भगवान महावीर को समर्पित है। महावीर भगवान ने प्राणी मात्र कल्याण का संदेश दिया।

इसी क्रम में दिगंबर जैन युवा मंडल ब्यावर के द्वारा तीन दिवसीय जीव दया में परोपकार के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में श्री दिगम्बर जैन युवा मंडल ब्यावर के द्वारा जीव दया कार्यक्रम के तहत रविवार को सराधना स्थित गौरी कुंड पर बंदरों को भोजन कराया गया। आगामी दिनों में युवा मंडल के द्वारा मसूदा रोड गौशाला में गोधन सेवा एवं विजयनगर रोड स्थित दादावाड़ी मैं कबूतरों को दाना इत्यादि खिलाया जाएगा।
इस अवसर पर नगर के समाज सेवी गौरक्षक सतीश गर्ग एवं उनकी टीम के सहयोग से कार्य संपन्न किया गया।


कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष रितेश फागीवाला, उपाध्यक्ष अंकुर अजमेरा, मंत्री राकेश गोधा, कोषाध्यक्ष पवन पाटनी, सह मंत्री अतुल बड़जात्या सहित मनोज सोगानी, कमलेश ठोलिया, नीरज जैन, मनीष सोनी, मनीष अजमेरा, संजय जैन, शरद जैन, विश्वास फागीवाला, लक्की गंगवाल, लोकेश रावका, मोहित जैन, पंकज पाटनी, जितेंद्र गदिया, आकाश छाबडा, विकास छाबडा सहित मंडल की अनेक महिला सदस्य एवं बच्चे मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रितेश फागीवाला एवं मंत्री राकेश गोधा ने सभी समाज सेवकों एवं मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। निश्चित रूप से यह कार्य अनुकरणीय है। और सभी के लिए प्रेरणा है।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

