पारसनाथ के जंगलों में आग को बुझाने के लिए आगे आएंगे 300मजदूर, ट्रस्टियों के साथ प्रशासन की अहम बैठक
पारसनाथ
तेज गर्मी के भीषण समय में पारसनाथ के वनों में लगी भीषण आग को नियंत्रित करने के लिए मेला समिति के युवक जी जान से जद्दोजहद कर रहे हैं।इसकी सूचना मिलने के बाद प्रशासन भी सक्रिय हुआ है। इसके लिए गुरुवारको मधुबन स्थित गेस्ट हाउस मेंएसडीएम प्रेमलता मुर्मू कीअध्यक्षता में बैठक की गई। बैठकमें वन विभाग के रेंजर एस के रवि,एसडीपीओ मनोज कुमार,अंचलाधिकारी पीरटांड़ विनयप्रकाश तिग्गा, बीडीओ पीरटांडू दिनेश प्रसाद, पीरटांड़ थाना प्रभारीदिलशान बिरुआ मधुबन थाना प्रभारी व जैन संस्था के -साथ स्थानीय समिति व गणयमान्य लोग उपस्थित थे।
पारसनाथ के जंगलों में लगी आगपर काबू पाने की रणनीति बनानेऔर इसमें भूमिका निभाने वाली स्थानीय समिति को जरूरत अनुसार सहयोग करने की बात कही। साथ ही आग बुझाने में मजदूरों को भी शामिल कर समिति को जरूरत के उपकरण उपलब्ध करवाने की बात कही।

बैठक में शामिल सभी संस्था के प्रबंधक के साथ विचार-विमर्श करने के बाद गुणायतन, तलहटी तीर्थ जैनश्वेतांबर सोसाइटी, तीर्थ क्षेत्र कमेटी बीस पंथी कोठी आदि एवम जंगलों में जाने वाली टीम के लिए भोजन पानी के साथ-साथ जरूरत उपकरण उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी को दी गई है। जब तक पारसनाथ में मानसून प्रवेश नहीं कर जाता तब तक जंगलों की रक्षा के लिए। जंगलों की रक्षा के लिए टीम कार्य करती रहेगी।
संस्थाओं को दी गई, प्रमुख जिम्मेदारियों संस्था के प्रबंधकों ने स्वीकार किया। 300 मजदूरों के जत्था के साथ स्थानीय युवाओं की देख-रेख में पारसनाथ के जंगलों में लगीआग पर काबू पाने के लिए शुक्रवार से काम शुरू किया जाएगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
