षठखंडागम ग्रंथ का सबसे पहला प्रकाशन विदिशा के सेठजी ने किया था”- मुनि श्री संभवसागर

धर्म

“षठखंडागम ग्रंथ का सबसे पहला प्रकाशन विदिशा के सेठजी ने किया था”- मुनि श्री संभवसागर

 विदिशाः

 निर्यापक श्रमण संभवसागर महाराज स संघ विदिशा नगर के श्री शांतिनाथ जिनालय में विराजमान है।जैन धर्म और उसके इतिहास पर चर्चा करते हुये मुनि श्री ने कहा कि भगवान महावीर के निर्वाण उपरांत 683 वर्ष निकल गये लेकिन किसी भी आचार्य ने कोई भी ग्रंथ नहीं लिखा प्रारंभ के 160 वर्ष तक आचार्य भद्रबाहु तक यह ज्ञान उनके मुख से पूर्ण श्रुत के रुप में प्रवाहित होता रहा तथा जब उनकी श्रवणबेलगोला में संल्लेखना हुई तो विषाकाचार्य उनके नये उत्तराधिकारी के रुप में नियुक्त हुये उनको भी 14 अंग में से 11 अंग का तो ज्ञान था लेकिन तीन अंग उनसे भी ज्ञान का क्षयोपशम होंने से विस्मृत हो गये और धीरे धीरे यह जो ज्ञान था वह भी घटता जा रहा था एक स्थिति ऐसी आ गई कि पूर्व का ज्ञान विस्मृत होंने की कगार पर आ गया तो आचार्य धरसेन स्वामी जो उस समय के सबसे बड़े ज्ञानी थे उनके पास मात्र एक अंग का ही ज्ञान तथा कुछ और स्मृति शेष बची थी उन्होंने दूर दृष्टि से सोचा कि जब हमारे आते आते 97% श्रुत ज्ञान तो विलुप्त हो गया यदि ऐसा ही रहा तो यह ज्ञान आगे एकदमविलुप्त हो जायेगा तो गुजरात के गिरनार पर्वत पर जाकर एक गुफा में उन्होंने तपस्या की और उनके पास जो ज्ञान शेष बचा था उसे किसी योग्य शिष्य को देने कि चिंता हुई तो उन्होंने 

पास में महिमानगरी में यति। (मुनि) सम्मेलन हो रहा था वहा बहूत से मुनिराज इकट्ठे हुये थे आचार्य धरसेन स्वामी ने उस यति सम्मेलन के प्रमुख आचार्य के पास खबर भेजी कि आपके यति सम्मेलन से दो योग्य मुनियो को हमारे पास भेजें जिससे हम भगवान महावीर की दिव्यवाणी के अंश हम उनको दे सकें तो आचार्य श्री ने सुगुप्ती और नरवाहन नाम के दो मुनिराजों को आचार्य धरसेन स्वामी के पास भेजा।

 

 

 

 

 

 जो आगे चलकर आचार्य पुष्पदंत और आचार्य भूतबली के नाम से प्रसिद्ध हुये उन्होंने ही ताडपत्र पर षठखंडागम नाम का ग्रंथ लिखा जो आज भी कर्नाटक प्रांत के मूलबद्री में शास्त्र भंडार में है। तथा जिसका सबसे पहले कागज पर प्रकाशन विदिशा नगर के ही सेठ शितावराय लखमीचंद ने किया था तथा षठखंडागम ग्रंथ के आधार पर ही पांच खंडों में धवला की 16 पुस्तकों का प्रकाशन आचार्य वीरसेन महाराज ने किया था।

 

 

 

 

 

 

प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया प्रवचन के उपरांत मुनि श्री निस्सीम सागर महाराज ने प्रश्नों के माध्यम से श्रद्धालुओं के ज्ञान की परिक्षा ली एवं सही उत्तर देने वालो को समग्र पाठशाला समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया।

 

   संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *