दयोदय पशुसेवा केन्द्र बहुत अच्छा काम कर रहा है — कलेक्टर उमा माहेश्वरी विधायक जज्जी ने दी पांच ट्रेक्टरो की चाबी
अशोक नगर–
कलेक्ट्रेट प्रांगण में दयोदय महा संघ द्वारा गौशालाओं को ट्रैक्टर वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक जजपाल सिंह जज्जी कलेक्टर श्रीमति आर उमा माहेश्वरी ने गौशालाओं के अध्यक्षों को ट्रैक्टर की चाबी भेंट की इस दौरान नपाध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठोर विशेष रूप से उपस्थित थे
इस दौरान कलेक्टर श्री मति आर उमा मांहेश्वरी ने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर दयोदय पशु सेवा केन्द्र बहुत अच्छा काम कर रहा है अभी महासंघ के बारे में जैसा बताया गया कि देश भर में एक सौ पैंतीस से अधिक गौशालाओं का कुशल संचालन किया जा रहा है ये निश्चित रूप से बहुत बड़ा कार्य है एक गौशाला का व्यवस्थित कर उसका पुर्ण क़ालीन संचालन के लिए बहुत सारी व्यवस्थाएं बनानी पड़ती है फिर सभी जगह गौशालाओं के संरक्षण के लिए बहुत आत्मबल की आवश्यकता होती है जो हमें संतो और भगवंतो से मिलती है।

आचार्य श्री इस युग के भगवान है–विधायक जज्जी
इस दौरान विधायक जजपाल सिंह जज्जी भइया ने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से दयोदय संघ देशभर में काम कर रहा है आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज तो चलतें फिरते भगवान है मुझे उनका आशीर्वाद ही नहीं उनके चरणों में वैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ उनकी जैसी बिभूती के दर्शन मिलना भी बहुत सौभाग्य की वात है आप लोग उनका आशीर्वाद लेकर जो काम कर रहे हैं बह बहुत अच्छा है।
*

कम कीमत पर महासंघ को दे रहा है ट्रेक्टर
दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय धुर्रा ने बताया कि महा संघ के राष्ट्रीय महासचिव राकेश लालाजी के अथक प्रयास से देश की तीस गौशालाओं को ट्रेक्टर उपलब्ध कराये जा रहें जिसमें साठ प्रतिशत राशि महासंघ द्वारा दी जा रही है आज श्री विद्यासागर दयोदय गौशाला अशोक नगर मुगंवाली गौशाला दयोदय पशु सेवा केन्द्र आवन जिला गुना आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला आरोन दयोदय पशु सेवा केन्द्र वृद्धगौसेवा चन्देरी को ट्रेक्टर दिए जा रहे हैं।
*
तीस गौशालाओ को मिलेंगे ट्रेक्टर
इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री राकेश लालाजी ने कहा कि महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम चंद प्रेमी के नेतृत्व में दयोदय महासंघ देशभर में काम कर रहा है देशभर की गौशालाओ को अनुदान के साथ ही भूसा रखने के लिए गोदाम के साथ ही साथ चिकित्सा सुविधाओ को भी उपलब्ध कराया जा रहा है महासंघ गौशालाओं को आत्मनिर्भर वनाने की दिशा में काम कर रहा है और इस दिशा में अनेकों गौशालाओं को उपकरण भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
इस दौरान अशोक नगर गौशाला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश मैदापुर महामंत्री प्रशुन प्रमोद मंगलदीप उपाध्यक्ष राकेश अमरोद कोषाध्यक्ष निर्मल मिर्ची गौसेवा में समर्पित सोनू वारदाना थूवोनजी कमेटी के महामंत्री विपिन सिंघाई पार्षद रीतेश आज़ाद डॉ प्रसन्न राजपुर चन्द्रेरी गौशाला कमेटी के संदीप जैन मुगंवाली गौशाला कमेटी के अध्यक्ष मोदी सहित सदस्य,पांचों गौशालाओं के सभी अध्यक्ष, सहित जैन समाज के बरिष्टजन उपस्थित रहे।।
गंज मन्दिर पर अध्यक्ष ने की पूजा
नवीन टक्टरो को सुभाष गंज जैन मन्दिर लाया गया जहां आचार्य श्री विद्यासागर दयोदय पशु सेवा केन्द्र वृद्धगौसेवा के अध्यक्ष दिनेश मैदापुर ने ट्रैक्टरों पर स्वस्तिक बनाकर मांगलिक किया इस दौरान उन्होंने कहा कि
संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से राष्ट्रीय दयोदय महासंघ के सहयोग से खेतों में हार्वेस्टर से कटिग के वाद खड़े डठलो से भूसा बनाने के लिए रीपर मिलने जा रहे हैं जिससे गौशालाओं को अपना भूसा सस्ती दर पर प्राप्त हो सकेगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
