परम पूज्य मुनि श्री 108 शाश्वत सागर महाराज का संयम उपकरण पिच्छिका परिवर्तन समारोह चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में 27 अक्टूबर को
चांदखेड़ी हाडोती के प्रसिद्ध पावन अतिशय क्षेत्र चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में परम पूज्य आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज के परम शिष्य पूज्य मुनि श्री 108 शाश्वत सागर महाराज का संयम उपकरण पिच्छिका परिवर्तन समारोह 27 अक्टूबर को होगा।क्षेत्र कमेटी की ओर से जानकारी देते हुए प्रशांत जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम 27 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे आचार्य विद्यासागर महाराज प्रवचन हाल में आयोजित होगा पूज्य महाराज श्री संयम नियम व्रत ग्रहण करने वाले को पुरानी। पिच्छिका एवं नवीन पिच्छिका का भेंट करने का सौभाग्य प्रदान करेंगे। जिसको लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है।इस आयोजन में संगीत की स्वर लहरिया प्रसिद्ध संगीतकार शिखरचंद जैन पाटोदी कोटा एवम पार्टी बिखेरेगी। आयोजन के क्रम में सर्वप्रथम चित्र अनावरण दीप प्रज्वलन एवं महाराज श्री के कर कमलो में शास्त्र भेट किया जाएगा एवं इसी क्रम में महाराज श्री के मंगल प्रवचन भी होंगे वह नियम संयम ग्रहण करने वालों को महाराज श्री की पुरानी पिच्छिका प्राप्त होगी एवं नियम व्रत ग्रहण करने वालों को ही महाराज श्री को ही नवीन पिच्छिका भेट करने का परम सौभाग्य प्राप्त होगा।कौन होगा वह सौभाग्यशाली जिनको यह पुण्य प्राप्त होगाइसको लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। इस आयोजन में सहयोग हेतु महिला शक्ति भी पीछे नहीं है एवं विशेष सहयोग प्रदान करने हेतु दिगम्बर जैन महिला महासमिति व मरुदेवी महिला मंडल चांदखेड़ी सक्रियता के साथ तत्पर है।अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
