शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर में गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी संघ सानिध्य में मुनीसुव्रत नाथ भगवान की टोंक पर महामंडल विधान संपन्न

धर्म

शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर में गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी संघ सानिध्य में मुनीसुव्रत नाथ भगवान की टोंक पर महामंडल विधान संपन्न
पारसनाथ
शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर का कण कण पावन एवं पुनीत है। सचमुच वहां जाकर एक अलग ही वातावरण मिलता है। पर्वत की वंदना कर एक नई ऊर्जा का संचार होता है।

 

 

 

 

 

 

शनिवार की बेला में पूज्य गुरु मां विशुद्ध मति माताजी एवम पट्ट गणिनी आर्यिका विज्ञमति माताजी संघ सानिध्य में सम्मेद शिखर पर्वत पर स्थित मुनीसुव्रत नाथ भगवान की निर्जर कूट पर शनि ग्रह अरिष्ट निवारक मुनिसुव्रतनाथ महामंडल विधान संपन्न हुआ। इस महामंडल विधान का पुण्य लाभ श्रीमान भागचंद ,, महावीर कुमार जी, ललित लुहाड़िया, परिवार कोटा को मिला। वही गुरु मां की संघ सहित आहारचर्या गौतम गणधर टोंक के समीप हुई। यह क्षण अपने आप में अलौकिक है।

पर्वत का कण-कण पावन है।

स्वर्णिम यह क्षण हैं
गुरु मां का पर्वत पर आगमन है
पुलकित समस्त संघ एवं भक्तों का मन है।
प्रभु पार्श्वनाथ गुरु मां को शत शत नमन है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *