पारसनाथ पर्वत के वंदना के मुख्य द्वार पर सुरक्षाबल हुए तैनात
हर आने-जाने वालों पर रखी जाएगी निगरानी व उनके बेगो की होगी जांच
पारसनाथ
20 तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि अनंत मुनि भगवतो की निर्वाण भूमि सम्मेद शिखर पर्वत पर गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल के के साथ हजारों भक्तों ने पारसनाथ पर्वत की वंदना की। वही गुरुवार की प्रातः बेला मैं पर्वत पर जाने वाले हर श्रद्धालु की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।
यह सुरक्षाकर्मी पर्वत की वंदना करने जाने वाले भक्तों के बैग आदि की जांच कर रहे थे। वही इन सभी का एमडीपीओ मनोज कुमार एवं एसडीएम पारसनाथ पर्वत मधुबन में कैंप में बने रहे। वही शासन प्रशासन मुस्तैद होते हुए मधुबन के मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था को लेकर बाहर से आने वाले सभी भक्तों पर उनके खान पीन की गतिविधियों पर पूरी नजर रखे हुए थे।

मिली जानकारी अनुसार पैदल मार्ग पर सफाई व्यवस्था को लेकर व अन्य प्रकार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की की ओर कदम उठाने के लिए एक रणनीति भी तैयार की जा रही है। इसके साथ ही ठोस कदम उठाते हुए पर्वत पर स्थित मौजूद दुकानों की भी सख्ती से जांच की गई। इसके साथ ही उन्हें पर्वत की पवित्रता व स्वच्छता बनाए रखने की विशेष हिदायत भी दी गई।
इस पर विशेष पहल करते हुए सम्मेदशिखर तीर्थ पर जिला प्रशासन पहल करते हुए प्रशासन आदेश अनुसार होल्डिंग्स भी लगाएगा। जिसमें पर्वत की पवित्रता बनाए रखने की नियमावली को दर्शाया जाएगा। वही प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए गुरुवार को पूरे दिन पेट्रोलिंग की। थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह, वह दिलशान बरुआ मधुबन के मुख्य मार्ग पर गश्त करते रहे। वही देर शाम को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेणु समस्त अधिकारियों के साथ मधुबन स्थित गेस्ट हाउस पर मौजूद हुए और एक बैठक की जिसमें विधि व्यवस्था को बनाए रखने वह शांति व्यवस्था बनाए रखने के आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
