फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के सभी जिनालयों में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म और तप कल्याणक मनाया जोर शोर से कस्बे के राजाबाबू गोधा,उदित कुमार गोधा‌ परिवार ने जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का किया प्रथम अभिषेक एवं महा शांति धारा करने का सोभाग्य प्राप्त*

धर्म

*फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के सभी जिनालयों में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म और तप कल्याणक मनाया जोर सोर से**कस्बे के राजाबाबू गोधा,उदित कुमार गोधा‌ परिवार ने जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का किया प्रथम अभिषेक एवं महा शांति धारा करने का सोभाग्य प्राप्त*

फागी

फागी कस्बे में आज आदिनाथ जिनालय, मुनिसुव्रतनाथ जिनालय, पार्श्वनाथ जिनालय, चंद्रप्रभु जिनालय तथा त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर जिनालय सहित परिक्षेत्र के चकवाड़ा ,चोरू नारेडा, मंडावरी, मेहंदवास, निमेड़ा , तथा लदाना सहित परिक्षेत्र के सभी जिनालयों में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म और तप कल्याणक जोर-शोर से मनाया गया।

 

 

 

 

जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने बताया कि,

कार्यक्रम में श्री त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर में हुए विशेष कार्यक्रम में मूलनायक श्री आदिनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक के अवसर पर परम पूज्य आर्यिका 105 श्री श्रुत मति माताजी ससंघ की मंगल प्रेरणा एवं आशीर्वाद से मूलनायक खड़गासन प्रतिमा का विभिन्न प्रकार के शुद्ध द्रव्यो से भव्य पंचामृत अभिषेक एवं शांति धारा की गई ,इस अवसर पर भगवान आदिनाथ के प्रथम कलश एवं महाशांति धारा करने का सौभाग्य राजाबाबू गोधा ,उदित कुमार गोधा(नारेड़ा) फागी ने प्राप्त किया और भगवान को प्रथम पालना झुलाने का सौभाग्य श्रीमान हनुमान प्रसाद जी, मुकेश कुमार जी कलवाड़ा वालों ने प्राप्त किया कार्यक्रम में समाजसेवी मनीष गोधा लदाना ने बताया कि इस अवसर पर भगवान का अनार रस, संतरा रस ,अंगूर रस, नारियल जल, शर्करा, घृत, दुग्ध, दही, सर्वौषधी, सुगंधित जल, चंदन लेपन आदि शुद्ध द्रव्यों से अभिषेक किया गया उसके पश्चात अखंडित पुष्पों से भगवान पर पुष्प वृष्टि की गई तत्पश्चात आरती और भगवान को पलना झुलाया गया। दोपहर में बाल ब्रह्मचारी दीपा दीदी के द्वारा गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी द्वारा रचित ऋषभदेव महामंडल विधान का विभिन्न मंत्रोच्चारणो द्वारा पूजन किया, उक्त विधान में दुर्गेश एंड पार्टी नैनवा के द्वारा विभिन्न लहरियों के साथ साज बाज के द्वारा विधान पर 204 अर्घ्य समर्पित किए गए, कार्यक्रम में नौरतमल- मुकेश कुमार जैन मंडावरा वालों ने सौधर्म इन्द्र बनकर पुण्यार्जन प्राप्त किया कार्यक्रम में शाम को आयोजकों की तरफ से सामूहिक वात्सल्य स्वरुचि भोज किया गया एवं रात्रि में भगवान की महा आरती की गई गोधा ने अवगत कराया कि उक्त कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर भी 48 दीपकों से भक्तामर दीप आराधना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। इसी कड़ी में कस्बे के सबसे प्राचीन आदिनाथ जिनालय में भी भगवान आदिनाथ का जन्म और तप कल्याणक महोत्सव जोर-शोर से मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में सोहनलाल झंडा,केलास कलवाडा, अग्रवाल समाज फागी के अध्यक्ष महावीर झंडा, रामस्वरूप जैन मंडावरा ,रामस्वरूप मोदी,केलास कासलीवाल, नवरत्न कठमाना, भागचंद कासलीवाल, ओमप्रकाश कासलीवाल,फागी पंचायत समिति प्रधान सुकुमार झंडा, गोपाल नला, महावीर नला, महावीर मोदी, प्रवीण जैन चांदमा,अग्रवाल समाज 84 के उपाध्यक्ष पवन कागला, राजेंद्र नला, राजेश छाबड़ा,मुकेश कलवाड़ा, विनोद कुमार झंडा, लेखराज गिंदोडी, कमलेश चोधरी,कमलेश जैन मंडावरा, कमलेश चोधरी, कमलेश सिंघल, सुरेश जैन मंडावरा,विनोदकुमार कठमाना, सुनिल मोदी,मुकेश कुमार नला, राकेश जैन कठमाना, पंकज कठमाना,बन्टी पहाड़िया चोरु, राजकुमार कागला, मनीष गोधा लदाना , ललित कासलीवाल तथा त्रिलोक पीपलू सहित सभी श्रावक श्राविकाओं ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए धर्म लाभ प्राप्त किया।

संकलन  अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *