जीवन में व्यसनों को त्याग सत्य को अपनाना जरूरी : मुनिश्री विनम्र सागर महाराज 

धर्म

जीवन में व्यसनों को त्याग सत्य को अपनाना जरूरी : मुनिश्री विनम्र सागर महाराज 

 मदनगंज किशनगढ़

मुनिश्री 108विनम्र सागर ने गुरुवार को जैन भवन में धर्मोपदेश देते हुए कहा कि गुरु सदैव संकल्प को सिद्ध करते है। पत्थर को भगवान बनाने में गुरु बहुत मेहनत करते हैं।

 

मुनिश्री ने आचार्य विद्यासागर महाराज की। जीवन गाथा बताते हुए कहा कि गुरु का जीवनसंघर्षमय रहा। गुरु ने कभी सर्दी, गर्मी, बरसात की प्रवाह नहीं की। गुरु ने अपनी दूर दृष्टि। सोच ने नेमावर में संतों की साधना, बहनों को आत्म निर्भर बनाना, हथकरघा, प्रतिभा स्थली,जीव दया, गो रक्षा, आयुर्वेद का उपयोग आदि के माध्यम से संसार को बहुत कुछ प्रदान किया हैं। द्रव्य, स्थान, दाता, संत आदि के पुण्य के बाद ही जिन बिंब की स्थापना होती है।

 

सत्य को पहचाने में देर नहीं करनी चाहिए। सत्य का। वातावरण बनाकर श्रद्धा बनाए रखनी होगी।गुणों की स्तुति सही होने पर भक्त के परिणाम निर्मल होते है।

मुनिश्री ने गाजियाबाद में तीन बहनों ने ऑनलाइन गेम के चक्कर में जान देने के मामले में कहा कि आज लोग मोबाइल का दुरुपयोग कर रहे हैं। एक मशीन के वशीभूत होकर सत्य से दूर भाग रहे है। हमें घटना के बाद उसका विश्लेषण करना चाहिए कि आज हम अपने बच्चों को क्या दे पा रहे है ।

 

जीवन में कभी भी झूठ को सत्य नहीं मानना चाहिए।क्रोध, लोभ, माया से जीवन यापन नहीं करना चाहिए। किसी भी वस्तु के उपयोग की कला आनी चाहिए। घरों में सत्य का वातावरण। बनाना होगा। जीवन में व्यसन, क्रोध को छोड़कर सत्य को अपनाकर जीवन कोसार्थक किया जा सकता है। मोहनीय कर्म की। महिमा में गृहस्थी बहुत कुछ सहन करता है।बच्चों को समर्थवान बनाओ। राम को। वनवास ने श्रीराम बनाया है।

मोहनीय कर्म में जितना अपने बच्चे को देते हो उसमें चिंतन करना की बच्चे ने वापस तुमको क्या दिया।वही अपने गुरु को देकर देखना आपको जीवन में इतना मिलेगा, जिसकी कभी कल्पना नहीं की होगी। सम्यक दृष्टि अपनी संपत्ति का सदुपयोग करता है। परिवार में सत्य की रक्षा करते हुए सत्य को अपनाना होगा।

 

 

इससे पूर्व धर्मसभा में मुनि निस्वार्थ।  सागर महाराज ने आचार्य विद्यासागर महाराज की पूजन करवाई। जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से अर्घ्य समर्पित किए। दोपहर में समय सार का शिक्षण व शाम को आचार्य भक्ति एवं प्रश्न मंच केबाद आरती का आयोजन किया गया।

आदिनाथ कॉलोनी में मंगल प्रवेश आज :

मुनिश्री विनम्र सागर महाराज ससंघ का शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे आदिनाथ कॉलोनी में मंगल प्रवेश होगा। मुनिश्री के सानिध्य में संतशाला में सुबह 8.45 बजे आचार्य विद्यासागर महाराज की पूजन, 9 बजे मंगल प्रवचन, 10 बजे आहारचर्या, दोपहर 2 बजे समयसार अध्ययन, शाम 6 बजे आचार्य भक्ति, प्रश्न मंच, आरती का आयोजन होगा 

         संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *