आदिनाथ जयंती धूमधाम से मनाई, में श्रीजी की निकली भव्य शोभायात्रा

धर्म

आदिनाथ जयंती धूमधाम से मनाई, में श्रीजी की निकली भव्य शोभायात्रा

टोंक
श्री दिगंबर जैन नसिया में प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान का जन्मोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ अनेक धार्मिक आयोजन के साथ मनाया गया।

 

 

समाज के प्रवक्ता पवन कंटान और कमल सर्राफ ने बताया आदिनाथ जयंती को लेकर जैन नसिया में प्रातः काल की बेला में श्रद्धालुओं ने मूलनायक आदिनाथ भगवान का अभिषेक किया गया।

जिसका सौभाग्य वीरेंद्र कुमार अंकुर, टोनी पाटनी व प्रहलादचंद कमल कुमार आड़रा को मिला तत्पश्चात जैन नसिया जी आचार्य विवेक सागर जी महाराज एवं सुश्रुत सागर जी महाराज के सानिध्य में श्रीजी की रथयात्रा मुख्य बाजार से निकाली गई जो घंटाघर होते हुए वापस जैन नसिया पहुंची इस रथयात्रा में जगह-जगह आरती की गई। एवं स्वागत किया गया इस रथ यात्रा को युवा वर्ग अपने हाथ से रथ खींचते हुए चल रहे थे।

     

दोपहर की बेला में श्री आदिनाथ महामंडल विधान का आयोजन पंडित रजनीश शास्त्री के सानिध्य में इंद्र इंद्राणी ने अर्घ्य समर्पित किए शाम को सभी घरों में दीपक जलाए गए और जैन नसिया में आनंदयात्रा, गुरुभक्ति, प्रशनमंच, स्वाध्याय, शास्त्रज्ञान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 

 

इस मौके समाज के पदमचंद आड़रा, धर्मेंद्र जैन, धर्मचंद दाखिया , राजेश सर्राफ, कमल आड़रा, सुनील कपड़े वाले, ज्ञानचंद टोरडी,वीरेंद्रसंघी, विनायक जैन, टोनीआड़रा, विनोद मास्टर विकास अत्तर आदि समाज के लोग उपस्थित थे

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

आदिनाथ जयंती पर टोंक में श्रीजी की भव्य रथ यात्रा, उपस्थित जनसमूह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *