जन शिक्षण संस्थान द्वारा, रामगंजमंडी में कशीदाकारी, मीनाकारी निः शुल्क प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। जिसमें 20 लाभार्थी महिलाएं भाग ले रही हैं। यह प्रशिक्षण प्रतिदिन 3 घंटों तक संचालित होगा, जो कि 105 दिनों तक चलेगा।
यह प्रशिक्षण, मास्टर ट्रेनर श्वेता शर्मा द्वारा दिया जा रहा है।


इस अवसर पर संस्था के कार्यक्रम अधिकारी श्री रविंद्र लोहिम तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्री रोहित वाडिया ( पार्षद सा. ) मौजूद रहे। जिनके द्वारा, जो छात्राएं स्कूल एवं कॉलेज में अध्ययनरत हैं उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया।
