पूज्य गुरु मां विशुद्ध मति माताजी सम्मेद शिखर तीर्थ से बस कुछ ही कदम दूर
📍पालगंज, गिरडीह
इस युग की सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका 105 विशुद्ध मति माताजी सम्मेद शिखर तीर्थ से बस कुछ ही कदम की दूरी पर हैं पूज्य गुरु मां लगभग 1200km का पद विहार कर स्वर्णिम तीर्थ की ओर बढ़ रही हैं। जो अपने आप में अभूतपूर्व है।
मिली जानकारी अनुसार पूज्य गुरु मां ने 11 तारीख की प्रातः बेला में गिरिडीह से 11.5 किलोमीटर का मंगल पद बिहार कर गुरु मां संघ सहित बंदरगुप्ति पहुंची

जहां गुरु माँ संघ की आहार चर्या संपन्न हुई। गुरु मां संघ के बिहार संयोजक सचिन जैन मुरार ने बताया कि यहां से बिहार कर गुरु मां संघ सहित पालगंज पहुंचेगी पालगंज के बारे में बताया जाता है कि की पालगंज से ही सम्मेद शिखर तीर्थ की यात्रा शुरू होती है। आज का रात्रि विश्राम पालगंज में ही होगा।



रविवार की बेला में पूज्य गुरु मां 13 किलोमीटर का बिहार कर सिध्दायतन पहुंचेगी। 13 मार्च का पावन दिन जिसका सभी को इंतजार था वह दिन नजदीक आ चुका है। 13 मार्च की सुबह 7:30 बजे भव्य मंगल प्रवेश सम्मेद शिखर तीर्थ की बीसपंथी कोठी पर होगा। 15 मार्च की पावन बेला में गुरु मां संघ सहित पर्वत की वंदना करेंगी। 16 मार्च की मंगल आहारचर्या गुरु मां की पर्वत पर ही होगी। पूज्य गुरु मां का संघ सहित 15 दिन का प्रवास पर्वत पर ही रहेगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
