जैन राजनीतिक चेतना मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी में हुई

राजनीति

जैन राजनीतिक चेतना मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी में हुई

चांदखेड़ी
जैन राजनैतिक चेतना मंच राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी कोटा राजस्थान में श्री गजराज जैन गंगवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासभा एवम श्रीमान चंद्र राज जैन सिंघवी पूर्व कैबिनेट मंत्री के मार्गनिर्देशन के साथ श्री हुकम जैन काका अध्यक्ष राजस्थान प्रदेश के संयोजन में हुई।

 

इसमें 15 राज्यों के जैन समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में।कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। तथा होने वाले 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा हुई।

 

इस अवसर पर मध्यप्रदेश इकाई अध्यक्ष सुभाष चंद्र काला भोपाल एवम चित्तौड़गढ़ जिला इकाई संयोजक जैन पत्रकार महासंघ के मनोज सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 

 

 

इधर चांदखेड़ी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय चल रहे कार्यक्रम को लेकर पूर्व मंत्री चंद्रराज सिंघवी सहित पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता भी की ,, सिंघवी ने भविष्य में चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान करते हुए पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि’4 राज्यों में विधानसभा चुनाव में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे,

राजस्थान में 200 सीटों पर जोड़-तोड़ की राजनीति करेंगे, समाज के लोगों को किसीभी पार्टी से टिकट मिले तो साथ देंगे। उन्होंने महाकुंभ की बात करते हुए कहा कि वैश्य-जैन समाज कुंभ करेगा तो 5-10 लाख लोग एकत्रित होंगे । सामाजिक तौर पर उनका कहना है कि हम किसी के प्रति नेगेटिव नहीं बल्कि हमारे लिए पॉजिटिव है, समाज को संतुलित करना जो हमारा परम कर्तव्य है। जैन समाज अहिंसक जरूर है मगर कायर नहीं।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *