जैन राजनैतिक चेतना मंच राजस्थान प्रदेश का का दो दिवसीय अधिवेशन 11 को अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी में आहूत होगा
चांदखेड़ी
चंद्रोदय तीर्थ अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी पर जैन राजनैतिक चेतना मंच राजस्थान प्रदेश का दो दिवसीय अधिवेशन 11 मार्च को वह 12 मार्च को होगा।
जानकारी देते हुए प्रशान्त जैन नगर अध्यक्ष खानपुर एवम जैन राजनैतिक चेतना मंच प्रदेश अध्यक्ष हुकुम जैन काका ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 11 मार्च को पत्रकार वार्ता होगी जिसे ~

पुर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य,पुर्व मंत्री राजस्थान सरकार श्री चन्द्रराज सिंधवी,दिगंबर जैन राष्ट्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजराज गंगवाल,जैन राजनैतिक चेतना मंच के राष्ट्रीय महामंत्री श्री ललित जैन झांसी व प्रदेश अध्यक्ष श्री हुकम जैन काका सम्बोधित करेंगे।
इसी क्रम में दोपहर 3:00 बजे मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें आगामी वर्ष मे चार प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनावों की चर्चा की जावेगी।

वह दूसरे दिन 12 मार्च 2023 को प्रातः 10:00 प्रदेश अधिवेशन होगा जिसमें पुरे प्रदेश के नेता व समाजबंधु उपस्थित रहेंगे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
