आर्यिका सूत्रमति माताजी संध 6 पिच्छी का गाजेबाजे के साथ निवाई से हुआ मंगल विहार

धर्म

आर्यिका सूत्रमति माताजी संध 6 पिच्छी का गाजेबाजे के साथ निवाई से हुआ मंगल विहार

निवाई :

सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आर्यिका सूत्रमति माताजी ससंघ का मंगल विहार शुक्रवार को श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर से टोंक के लिए गाजेबाजे के साथ हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि आचार्य सुनील सागर महाराज की शिष्या आर्यिका सूत्रमति माताजी सहित 6 पिच्छीधारी आर्यिकाओ का शुक्रवार को अग्रवाल जैन मंदिर से विहार कर झिलाय रोड अहिंसा सर्किल बस स्टैंड वैयरहाउस होते हुए बरोनी पहुंचे जहाँ समाजसेवी विरेन्द्र जैन नवरत्न टोंग्या विमल सोगानी शिखरचंद सिरस प्रेमचंद सोगानी मुकेश बनेठा विमल जौंला पुनीत संधी आशा सिरस नीना जैन सुरभि जैन उर्मिला सोगानी शशी सोगानी पिंकी कठमाणा बीना जैन मुन्नीदेवी सोगानी निशा जौंला आशी जौंला सहित अनेक श्रद्धालुओं ने आर्यिका माताजी की अगुवानी की।

जौंला ने बताया कि संध की सभी आर्यिकाओ ने बरुणी पहुंचकर स्वाध्याय प्रतिक्रमण किया। सांयकाल बरुणी मे गुरुभक्तों ने आर्यिका माताजी की गुरुभक्ति कर आरती की। जौंला ने बताया कि माताजी के विहार में श्रद्धालुओं ने जगह जगह पाद्प्रक्षालन किया।

बरुणी से शनिवार को सुबह विहार कर गाँव सोहेला जाएंगे। सोहेला से आहार चर्या के पश्चात टोंक पहुचेंगे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *