आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की मंगल आहार चरण वंदना का लाभ रामगंजमंडी नगर की सुलोचना लुहाड़िया व राजेश शैलजा सेठी को प्राप्त हुआ
लुहारा
रामगंजमंडी नगर की धर्मनिष्ट श्रीमती सुलोचना लुहाडिया, एवम श्रीमान राजेश श्रीमती शैलजा सेठी को को विश्व वंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की आहारचर्या वह चरण वंदना का पुण्य लाभ मिला श्रीमान राजेश शैलजा सेठी को आचार्य श्री की मंगल पूजन का भी स्वर्णिम अवसर मिला।
जैसे ही उन्हें आचार्य श्री के दर्शन प्राप्त हुए उनके चेहरे पर अलग ही मुस्कान देखने को मिली उन्हें आचार्य श्री की पूजन वह मंगल आहार कराने का पुण्य अवसर मिला तो उनके चेहरे पर अलग ही भाव नजर आ रहे थे ऐसे अवसर बहुत ही पुण्यवान व्यक्तित्व को मिल पाते हैं।

उनसे जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि आज कोई अनंत जन्मों का पुण्य मेरे उदय में आया है। वैसे खुशी हमें जीवन में कभी नहीं हुई ऐसा लगा मानो साक्षात ईश्वर के दर्शन हो रहे हैं। जो हमें मिला वह शब्दों में कह पाना संभव नही है। इस खुशी के आगे शब्द भी बोने साबित हो रहे है।


और कहा की
जब से गुरु दर्श मिला
मन है मेरा खिला-खिला
मेरी तो तुमसे डोर बंद गई है
मेरी तो पतंग उड़ गई है
उनके पुण्य की अनुमोदना करते हुए सभी उनको बधाई प्रेषित कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने समस्त मुनि संघ का भी मंगल आशीष प्राप्त किया त्याग तपस्वी पूज्य मुनि श्री 108 चंद्रप्रभ सागर महाराज का भी मंगल आशीष प्राप्त किया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
