पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 सुधासागर महाराज वर्ष 2002 रामगंजमंडी से जुडी स्मृति

धर्म

पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 सुधासागर महाराज वर्ष 2002 रामगंजमंडी से जुडी स्मृति

रामगंजमंडी

रामगंजमंडी नगर का पुण्य ही कहा जायेगा या संतो का आगमन होता रहा है यहाँ के नगर वासियों ने इन अवसरों का पूरा लाभ लिया है हम आज उन पलो पर गोर करना चाह रहे है जब पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 सुधासागर महाराज वर्ष 2002 में रामगंजमंडी आए थे।

महाराज श्री के समक्ष बैठे हुए महामंत्री केवलचन्द रावका
महाराज श्री के साथ आहारउपरांत साथ चलते हुए श्री केवलचंद रावका एवम श्री अनंत बागड़िया

 

 

 

 

स्मृति को साँझा करने का प्रयास कर रहे है। आज इन पलो को छाया चित्र के माध्यम से विवरण हम सीपो को मोती बनाकर आप तक लाए है इन चित्रों को संयोजित श्रीमान केवलचंद रावका ने रखा उन्ही को संजोकर रखा श्रीमान सुदेश विभा रावका ने

 

 

 

 

7जुलाई2002 पूज्य श्री का रामगंजमंडी आगमन

 

????????????????????????????

पूज्य पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 सुधासागर महाराज 7 जुलाई 2002 की संध्या बेला मे रामगंजमंडी नगर मे आगमन हुआ उनकी मंगल आगवानी कमल फिलिंग स्टेशन पर समाजजनों ने की साथ ही कही अन्य बंधूओ भी इस बेला मे मोजूद रहे पूरा नगर दुल्हन की तरह सजा था हर कोई इन महामना को निहार रहा था पूज्य श्री अतिशय क्षेत्र चांदखेडी और जुनी नसिया झालरापाटन का कायाकल्प कर रामगंजमंडी नगर में मंगल आगमन हुआ। जब यह जुलूस कमल फिलिंग स्टेशन से बाजार नंबर 1 स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर आया तो भक्तो का कारवां देखते बनता था।

 

पूज्य मुनि संघ ने शांतिनाथ मंदिर के दर्शन किए 8 जुलाई की सुबह महाराज श्री के मंगल प्रवचन हुए जिसमें उन्होंने समाज की एकता पर बल दिया। प्रथम दिन मंगल आहार व चरण वंदना का पुण्य लाभ भामाशाह श्रीमान कस्तूरचंद, धापूबाई श्रीमान सुरेश कुमार, रेखा बाबरिया को मिला। पूज्य श्री ने आहारचर्या के बाद दिव्य घोष की भी जमकर तारीफ की 9जुलाई की अनुपम बेला में पूज्य गुरूदेव का मंगल प्रवचन उपरांत आहारचर्या श्रीमान केवलचंद सुदेश रावका परिवार को प्राप्त हुआ। मुनि संघ के सानिध्य में अनेक कार्यक्रम हुए जिसमें भारत विकास परिषद रामगंजमंडी का एक आयोजन भी हुआ। वही उस समय के मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री श्री सुभाष सोजतिया भी पधारे उन्होंने अतिशय क्षेत्र कैथुली पधारने हेतु निवेदन किया।

 

10 जुलाई की मंगल बेला मंगल आहारचर्या का पुण्य लाभ श्रीमान गणेश कुमार महावीर कुमार गर्ग परिवार को मिला। इस दिन अनेक गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पूज्य श्री से रामगंजमंडी चतुर्मास हेतु निवेदन किया। दोपहर में पूज्य श्री का मंगल विहार हो गया। प्रवास कम मिला लेकिन जितना मिला व धर्म की गंगा को बहा गया। उनका आगमन नगर को एक नव ज्योति प्रदान कर गया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *