जैन मन्दिर काठमांडू में शांति नाथ भगवान का जन्म तप मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया*

धर्म

जैन मन्दिर काठमांडू में शांति नाथ भगवान का जन्म तप मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया*

काठमांडू
नेपाल की राजधानी काठमाण्डू के श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में जैन धर्म के 16 वे तीर्थकर देवाधिदेव 1008 श्री शांति नाथ भगवान का जन्म तप व मोक्ष कल्याण महोत्सव बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

 

 

जानकारी देते हुए सामुहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था नेपाल शाखा के अध्यक्ष सुभाष – अनिता जैन सेठी ने बताया कि इस पावन अवसर पर प्रात: काल में श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन पाठ हुआ व सायंकाल में 48 मंगल दीपको व रिद्धि मंत्रो के साथ भक्तामर स्त्रोत का पाठ किया गया। आयोजन के क्रम में सामुहिक महाआरती की गई। महाआरती के बाद में नमोकार महामंत्र जाप का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में शांति नाथ भगवान के गुण गान व जयकारों से पुरा मन्दिर प्रागण गुजाय मान हो गया।
इस पावन अवसर पर कार्यक्रम में दिगम्बर जैन समाज की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *