अतिशय क्षेत्र महावीर जी दर्शनाथ के लिए के 300 लोगों का समूह जाएगा

धर्म

अतिशय क्षेत्र महावीर जी दर्शनाथ के लिए के 300 लोगों का समूह जाएगा
टोंक
श्री दिगंबर जैन नसिया अमीरगंज टोंक से शनिवार शाम को पांच
बसों के माध्यम से 300 लोगों का समूह अतिशय क्षेत्र महावीर जी दर्शनाथ करके अभिषेक, शांतिधारा, पूजन करके सुख, समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना करेगा।
समाज के प्रवक्ता पवन कंटान व कमल सर्राफ ने बताया की वहां पर विराजमान परम पूज्य आचार्य 108 वर्धमान सागर जी महाराज को श्रीफल भेंट कर के आगामी दिनों में टोंक प्रवास के लिए निवेदन करेंगे


दोपहर में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का भक्ति भाव पूर्वक पूजन किया जाएगा
महातीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखरजी 1150 व्यक्तियों के समूह जाएंगे यात्रा
वही पदमपुरा पदयात्रा संघ के तत्वाधान में महातीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखरजी के लिए चोदहवी यात्रा आगामी 19 व 20 अगस्त को दो समूह में 1150 व्यक्तियों के जत्थे तीर्थयात्री सम्मेद शिखरजी यात्रा के लिए जाएंगे। पदमपुरा पदयात्रा संघ के पदम कंटान एवं हुकम जैन देवली वाले ने बताया कि अंतिम रविवार 31 जुलाई को चंदलाई साइकिल वाले के सामने बड़ा कुआं पर टिकट वितरण किए जाएंगे

जैन नसिया में किया पौधारोपण
श्री दिगंबर जैन नसिया में सावन मास में हरियाली के लिए शुक्रवार को प्रात काल टोंक पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, वार्ड पार्षद बीना छामुनिया, संत सुधा सागर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्याम लाल जैन, समाज के अध्यक्ष पदमचंद आड़रा, मंत्री धर्मेंद्र जैन, बेनी प्रसाद जैन, अशोक छामुनिया, नाथूलाल शिवाड़, प्रवक्ता पवन कंटान, समाजसेवी रमेश काला आदि समाज के गणमान्य लोगों ने पौधारोपण और गमले लगाकर जैन नसिया को सुंदर और हरा भरा रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *