जैन सोशल ग्रुप अनुभव ने बांटे 351 कम्बल जरूरतमंद को मिला कम्बल सेवाकार्यो में अग्रणी रहा है जैन सोशल ग्रुप अनुभव — राजेश कृष्ण बिरला

राज्य

जैन सोशल ग्रुप अनुभव ने बांटे 351 कम्बल
जरूरतमंद को मिला कम्बल
सेवाकार्यो में अग्रणी रहा है जैन सोशल ग्रुप अनुभव — राजेश कृष्ण बिरला

कोटा। बाढ़ पीडितों की सहायता हो या कोविड के समय जरूरमंदो को भोजन वितरण व वैक्सीनेशन,मेडिकल केम्प,निर्धनो को छात्रवृत्ति व वृद्धापेंशन में सहायता देने एवं कम्बल,जर्सी या चप्पल वितरण का कार्य हो दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप अनुभव सदैव प्रत्यनशील रहता है कैसे वह जरूरतमंद तक पहुंचे और उनकी मदद कर सके। यह बात नागरिक सहकारी एवं रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप अनुभव के कम्बल वितरण कार्यक्रम में कही।
कार्यक्रम का प्रारंभ विधिवत दीपप्रज्जोलन से किया गया। मुख्य अतिथि राजेश कृष्ण,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजमल पाटौदी, कार्यक्रम संयोजक जे के जैन,समाज श्रेष्ठी बाबुलाल जैन, पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र जैन,सुरेन्द्र जैन व अनिल जैन मंचासीन रहे। कार्यक्रम संचालन सचिव अशोक जैन जोरा ने किया।
अध्यक्ष धर्मचंद काला एवं सचिव अशोक जैन ने बताया कि कोविड के दिशानिर्देशो की पालना करते हुए कम्लब वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जरूरतमंद 351 लोगो को कम्बल भेंट किए गए। कार्यक्रम में समाज के शरद जैन,प्रकाश ठोरा,कमल बोहरा,एस के सौगानी,तेजमल जैन,महेन्द्र जैन,शरद पाटनी,पी सी गोधा,एस के दोसी,वी सी जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

जरूरतमंद के हाथों में दिया कम्बल
कार्यक्रम संयोजक जे के जैन ने बताया कि कम्बल वितरण कार्याक्रम में जरूरतमंद के हाथों में कम्बल मिले,इसकी ग्रुप द्वारा पहले ही रूपरेखा तैयार की गई। ग्रुप के विभिन्न सदस्यों ने शहरों की अलग—2 कच्ची बस्ती एवं रेनबसेरों में जाकर देखा एवं जिन के घरों में छत नहीं थी उन्हे कूपन वितरण किए। उन्ही कूपन के माध्यम से जरूरतमंदो ने आज कम्बल प्राप्त किए।

चहरे पर आई मुस्कान
कडाके के ठंड एवं उस पर बरसात ने रातों को और सर्द बना दिया है। ऐसे में यदि तन ठकने को गर्म कम्बल मिल जाए तो उसकी परेशानी कुछ हद तक कम हो जाती है और चहरे पर मुस्कान भी आ जाती है। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप अनुभव ग्रुप से कम्बल प्राप्त करने वालों के चहरे पर ऐसी ही मुस्कान देखने को मिली। उन्हे जब कम्बल प्राप्त हुआ तो उन्होने खुश होकर दोनो हाथों से कम्लब उठाया और आयोजकों का आभार प्रकट किया। कम्बल पाकर वह प्रसन्न दिखे और उनकी चहरे पर मुस्कान सी आ गई।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *