केंद्रीय जेल सागर में बंदियों द्वारा किया जा रहा है सिद्ध चक्र महामंडल विधान बुधवार की बेला में 512 अर्ध समर्पित किए गए

धर्म

केंद्रीय जेल सागर में बंदियों द्वारा किया जा रहा है सिद्ध चक्र महामंडल विधान बुधवार की बेला में 512 अर्ध समर्पित किए गए
सागर
पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की प्रेरणा से केंद्रीय जेल सागर में हथकरघा केंद्र स्थापित किया हुआ है जिसमें बंदी काम करके अहिंसा जनित उत्पादों का निर्माण कर रहे हैं। वही वे अपने जीवन में मानवीय मूल्यों का विकास कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

पूज्य आचार्य भगवंत की प्रेरणा से हथकरघा केंद्र के द्वारा यह बंदी अपने परिवार का भरण पोषण कर पा रहे हैं। इन बंदियों की आचार्य श्री के प्रति आगाध श्रद्धा का भाव है। गुरुदेव की प्रेरणा से यह बंदी प्रतिवर्ष सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन करते हैं।

इसी क्रम में बुधवार को सिद्धचक्र महामंडल विधान के 512 अर्ध समर्पित किए गए इस महामंडल विधान का समापन गुरुवार को होगा इससे पूर्व 1024 अर्ध समर्पित किए जाएंगे। हवन पूर्णाहुति होगी।

पूर्व डीजीपी जेल अरविंद कुमार इस आयोजन में शामिल होंगे। पंडित श्री राजकुमार शास्त्री एवं ब्रह्मचारिणी डॉ रेखा दीदी के कुशल निर्देशन में मुख्य पात्रों के साथ इंद्र एवं इंद्राणी जन ने प्रतिदिन इस आयोजन में भक्ति भाव के साथ हिस्सा लिया। जेल प्रबंधन की ओर से जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे, एवं जेलर मांगीलाल पटेल का विशेष सहयोग इस महामंडल विधान को मिल रहा है।

बुधवार को मुख्य अतिथि के रूप में जिला सत्र न्यायाधीश अरुण सिंह, सिविल जज राजकुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा एवं न्यायाधीश मनीष भट्ट शामिल हुए।
महामंडल विधान में संतोष बिलहरा, अनिल जैन नैनधरा, प्रियेश जैन सीए, के साथ अन्य जन शामिल हुए।

वहीं गुरुवार को इस आयोजन के क्रम में विशाल कवि सम्मेलन आहूत होगा जिसमें कवि अजय अहिंसा, चंद्रसेन जैन, मुकेश मनमौजी, डॉ अखिल जैन, धर्मेंद्र सोलंकी, शिवांगी शर्मा अपनी काव्य रचना की प्रस्तुति देंगे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *