निवाई मे आचार्य विवेक सागर महाराज का हुआ गाजेबाजे से मंगल प्रवेश
निवाई
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आचार्य विवेक सागर महाराज का बीस साल बाद निवाई मे गुरुवार को गाजेबाजे के साथ मंगल प्रवेश हुआ।
जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि आचार्य विवेक सागर महाराज के निवाई मे मंगल आगमन को लेकर काफी उत्साह का वातावरण रहा जो गुरुवार को गाजेबाजे के साथ मंगल प्रवेश हुआ।
जौंला ने बताया कि आचार्य विवेक सागर महाराज चार पिच्छीधारी के साथ मानसरोवर जयपुर से विहार करके सांगानेर पदमपुरा चाकसू कोथून होते हुए बुधवार को गुन्सी स्थित विज्ञा तीर्थ पंहुचे जहाँ से गुरुवार को सुबह गुन्सी से मंगल विहार करते हुए मुंडिया एन एच होते हुए निवाई शहर स्थित बनस्थली मोड पहुंचे।



जहाँ रमेश चंद जैन एवं जैन समाज की भजन गायिका कोमल जैन विमल सोगानी हुकमचन्द जैन विष्णु बोहरा महावीर प्रसाद पराणा नवरत्न टोंग्या विमल जौंला मनोज पाटनी सुनील भाणजा मोहनलाल चंवरिया विमल बडा़गांव राकेश जैन नीरज जैन प्रेमचंद सांवलिया राकेश भाणजा एडवोकेट रवि जैन प्रदीप जैन राजेश सांवलिया ने स्वागत सत्कार करके अगुवानी की। इसके बाद गाजेबाजे के साथ गणगौरी बाजार होते हुए जैन नसियां सन्त निवास पहुंचे जहाँ धर्म सभा आयोजित की गई।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
