तार की गली जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन समर्पित किए गए 16 अर्घ्य
आगरा
मंगलवार को आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में अष्टान्हिका महापर्व के पावन अवसर पर आगरा के मोती कटरा स्थित तार की गली के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर वात्सल्य संत निलय में दस दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। जिसमे विधान के दूसरे दिन 28 फरवरी को भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की इसके बाद विधानाचार्य आनन्द जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में भक्तों ने मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के चरणों में 16 अर्घ्य समर्पित कर विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न की। इस विधान में भक्त प्रभु भक्ति करते हुए भरपूर धर्मलाम उठा रहे हैं। विधान के मध्य में आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज के मंगल प्रवचन भी हुए|

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में तार की गली जैन मंदिर वात्सल्य संत निलय में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के तीसरे दिन जिन अभिषेक एवं नित्य नियम पूजन विधान होगा| इस मौके पर पवन बड़जात्या,पंकज भूंच,संजीव जैन पन्नालाल जैन, मानकचंद जैन देवांश जैन,आकाश जैन,अनुज जैन, हीरालाल जैन,मनोज बाकलीवाल, मीडिया प्रभारी शुभम जैन,प्रभा जैन, पुष्पा जैन,प्रीति जैन,प्रिंसी जैन,ममता जैन खुशबू जैन,श्रेया जैन,अरुणा जैन, समस्त मोती कटरा जैन समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|



वही एक दिन पूर्व वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमलसागर महाराज के पट्टासीन शिष्य सर्वान्गभूषण आचार्य श्री चैत्यसागर जी की मंगल प्रेरणा एवं सानिध्य मे, तार की गली, मोतीकटरा मे श्री सिद्ध चक्र महामन्डल विधान महोत्सव का भव्य शुभारम्भ हुआ, ध्वजारोहण श्री हीरालाल , मानकचन्द जैन बडजात्या ने कीया, सौधर्म इन्द्र इन्द्राणी बने पवन प्रभा जैन ने मन्डल प्रतिष्ठा की क्रियाए सम्पन्न की।!

मोतीकटरा समेत शहर भर से लोग विधान मे बैठने पहुंच रहे हैं! शुभारंभ के अवसर पर श्री निर्मल जैन मोठ्या, श्री राजेन्द्र जैन एडवोकेट, श्री कमल जैन एडवोकेट भी उपस्थित रहे! कार्यक्रम मे इन्दौर, भोपाल, कोलकता, नागपुर, खुरुई, पूना से भी भक्त पधारे है! सभी मे भारी उत्साह देखने को मिला!
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
