मोती कटरा के जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के तीसरे दिन 32 अर्घ्य प्रभु के समक्ष समर्पित किए गए
*आगरा*
आज बुधवार को आगरा के मोती कटरा स्थित तार की गली के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर वात्सल्य संत निलय मे अष्टान्हिका महापर्व के पावन अवसर पर समाधिस्थ आचार्यश्री विमलसागर जी महाराज के शिष्य सर्वांगभूषण आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में एवं श्री खंडेलवाल दिगंबर जैन संघ मोती कटरा के तत्वावधान में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन बड़ी ही भक्ति भाव के साथ चल रहा है।


जिसमें भक्तों ने विधान के तीसरे दिन का शुभारंभ श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ किया। इसके बाद विधानाचार्य जी के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के चरणों में 32 अर्घ्य समर्पित कर विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न की। साय:काल भक्तों ने संगीतमय श्रीजी की मंगल आरती की गई!
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि जैन समाज में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान को जैन धर्म के सभी विधानों मे श्रेष्ठ विधान माना जाता है।


इस मौके पर मनोज जैन बाकलीवाल,पवन जैन, पंकज जैन,संजीव जैन,कमल जैन एडवोकेट,अशोक सेठी,मुकेश जैन, मानकचंद जैन,देवांश जैन,आकाश जैन,अनुज जैन,हीरालाल जैन,हुकुम जैन,शुभम जैन प्रभा जैन,पुष्पा जैन, प्रीति जैन,प्रिंसी जैन, ममता जैन, खुशबू जैन,श्रेया जैन, अरुणा जैन, प्रिया जैन समस्त मोती कटरा जैन समाज बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लाभ लिया|
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
