जैन धर्म के उत्तर भारत के सबसे बड़े तीर्थ क्षेत्र श्री महावीरजी के चुनाव सम्पन्न -सुधांशु कासलीवाल सभापति-महेन्द्र पाटनी मानद् मंत्री बने

धर्म

जैन धर्म के उत्तर भारत के सबसे बड़े तीर्थ क्षेत्र श्री महावीरजी के चुनाव सम्पन्न -सुधांशु कासलीवाल सभापति-महेन्द्र पाटनी मानद् मंत्री बने
जयपुर-

 

-जैन धर्म के उत्तर भारत के सबसे बड़े एवं प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी के पदाधिकारियों के त्रिवार्षिक चुनाव भट्टारक जी की नसियां में चुनाव अधिकारी डॉ.पदम कुमार जैन एवं रुपिन काला के निर्देशन में सम्पन्न हुए।

 

 

 

 

अतिशय क्षेत्र के प्रचार संयोजक विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने

बताया कि चुनावों में एडवोकेट सुधांशु कासलीवाल – सभापति, महेन्द्र कुमार पाटनी -मानद मंत्री, शांति कुमार जैन एवं सी पी जैन उप सभापति, सुभाष चंद्र जैन एवं उमराव मल संघी संयुक्त मंत्री एवं विवेक काला कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। चुने सभी पदाधिकारियों को राजस्थान जैन युवा महासभा सहित कई संस्था पदाधिकारियों एवं समाज बन्धुओं ने बधाई दी है।

 

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *