आधे घंटे किए हुए पुण्य को 24 घंटे में गवां रहे है लोग – निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज

धर्म

आधे घंटे किए हुए पुण्य को 24 घंटे में गवां रहे है लोग – निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज

मुंगावली।

इस संसार में 90 प्रतिशत लोग आकड़ा देते है,व्यक्ति जितना पुण्य करता है उतना गवां भी देता है।हाथी तालाब में जाकर अपनी सूंड से अपने शरीर पर पानी डाल लेता है और नहा लेता है। मगर वही हाथी जब तालाब से बाहर आता है,और पीठ पर मिट्टी डाल लेता है । यही स्थिति आप लोगों की है मंदिर में जाते हो, गुरुओं के पास जाते हो,स्नान करके आते हो ,मंदिर में जाकर जाप भी कर लेते हो,साधुओं के साथ आलाप भी कर लेते हो इंसान से कहीं भगवान ना बन जायूँ इस लिए थोड़ा पाप भी कर लेते हो।यही दशा है गृहस्थ की आधा घंटे मंदिर में पुण्य कमाता है उधर 24 घण्टे पाप में गंदा हो जाता है।मंदिर से निकलते ही पुनः राग द्धेष, कषाय में लग जाता है। दसलक्षण पर्व आते है और जैनी दस दिनों तक जमकर पूजा, पाठ,विधान आदि की क्रियाएं करता है और दस दिन बाद पुनः पुराने रंग में रम जाता है।Golden advertisement for an 8×10 inch Premium LED Light Frame featuring Buddha and listed features like UV Print, waterproof, and contact info on the postery background.

 

 

तुम जैन हो हाथी के समान इतनी मेहनत करके तुम तालाब में जाते हो और तुम खुद बाहर आकर मिट्टी डाल लेते हो ,कोई दूसरा डाले तो कोई बात नहीं मगर तुम खुद अपने किए कराए पर मिट्टी डाल लेते हो। उक्त उदगार नगर में विराजमान निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहे ।

 

 

 

 

इस दौरान राष्ट्रीय जिनशासन एकता की प्रेरणा से आज परम पूज्य के सान्निध्य में एकता संघ की महिला ईकाई का गठन किया गया इस दौरान महिला महा समिति कि राष्ट्रीय महासचिव इन्द्र गांधी ने कहा कि हम सब संगठन के लिए काम करें और कुछ अलग करके दिखाये ।इस दौरान संगठन के सर कार्य वाहक राकेश बाबा ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से अशोक नगर में राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान कुछ बिंदुओं पर निर्णय लिया गया था हम सब उन्ही पर अमल कर रहे हैं। इस दौरान मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि हम सब विभिन्न संगठनों के माध्यम से काम कर रहे हैं। लेकिन सौभाग्य से हमें परम पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से हमें कुछ नया करने का सौभाग्य मिला रहा है हमें इस हेतु तैयार रहना है ।इस दौरान जिला प्रमुख विपिन सिंघई, निर्मल मिर्ची, शैलेन्द्र दददा ,हेमंत टडैया, नवीन सर सहित प्रमुख जनो ने विचार रखे।

           संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *