सम्मेद शिखर के तलहटी निमियाघाट में अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महामुनिराज के सानिध्य में भब्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव भब्यता के साथ संपन्न हुआ
निमियाघाट(पारसनाथ)-
अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महामुनिराज के सानिध्य में सम्मेदशिखर जी की तलहटी के अतिशय क्षेत्र निमियाघाट में पंचकल्याणक का आज पांचवा दिन मोक्ष कल्याणक पर्व के रूप में मनाते हुवे जिसमे प्रातः सुबह भगवान की पूजा अभिषेक के साथ राजेश जैन अग्नि कुमार देव के द्वारा अग्नि लगाते ही भगवान का मोक्ष हुवा इस अवसर पर आचार्य श्री ने कहा कि ऐसा पंचकल्याणक पहली बार विजय कासलीवाल के द्वारा किया जिसमें किसी भी तरह का कोई डाक नही हुवा
इसमे सभी पात्र को त्याग के रूप में बनाया गया और पांचों दिन में कोई डाक कोई रसीद कोई चंदा नही किया इसके लिए मंदिर निर्माण कर्ता विजय-राजू कासलिवाल को बहुत बहुत साधु वाद दिया पंचकल्याणक में बैठे सभी इन्द्रगण ने कासलिवाल को माला मुकुट,शाल उढ़ाकर स्वागत किया आचार्य श्री ने आगे कहा कि इन्द्रो को इंद्र बनने के बाद अपने आप को धर्म के मार्ग पर लगाते हुवे ज्यादा से ज्यादा त्याग की ओर बढ़ना चाइये भगवान को पत्थर से भगवान बनाने में आप ने सभी किर्याये को किया उसी तरह अपने जीवन को भी त्याग और तप कर उत्कृष्ट श्रावक बनाना चाहिए।

इसी क्रम में आचार्य श्री ने कहा कि हमारे आचार्य श्री 108 पुष्प दंत सागर जी गुरूवर ने कह जिस समाज मे जाओ वहाँ की पध्दति को नही छेड़ना।
समाज मे हमेशा मीठा मीठा परोसना चाइये वो भी अपने विहार में सभी को मीठा मीठा परोस रहे है।

प्रवचन के बाद मंदिर में कलशारोहण किया गया साथ ही आज निमियाघाट के पुराने अतिशय उक्त 1008 पारसनाथ भगवान की मंदिर में स्वर्णमयी कलशारोहण आचार्य श्री ने कराया । दिन में स्वाध्याय क्लास के बाद अन्तर्मना आचार्य श्री के सानिध्य में निमियाघाट में 20 कमरों का संत निवास का शिलान्यास किया।संध्या में उपाध्याय सौम्य मूर्ति 108 पीयूष सागर जी मुनिराज के निर्देशन में गुरुभक्ति की गई साथ ही पूरा पंचकल्याणक में पूरा निर्देशन दिया, इस अवसर पर कहा कि मार्ग समाप्त मंजिल की प्राप्ति है यही मोक्ष कल्याणक है।इस पंचकल्याणक के मुख्य प्रतिष्ठा चार्य ओर सभी कार्यक्रम का कुशल संयोजन तरुण भैया ने किया।
आचार्य श्री संघ के संघपति दिलीप जैन हुम्मड ने बताया कि

आचार्य ससंघ का मंगल विहार 23 फरवरी को रांची की ओर हो रहा है और आकाश जैन ने बताया कि फुसरो ,बोकारो ,होते हुवे 5 मार्च तक रांची पहुँचने की संभावना है। इस कार्यक्रम मे विशेष रूप से मनोज-वंदना गंगवाल धनबाद आदि शामिल हुवे। कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा
