एक शाम महावीर के नाम जैन भजन संध्या में उमड़ा जन सैलाबएक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की दी प्रस्तुतियांमेरे महावीर झूले पलना …..
निवाई –
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर पारसनाथ उधान नसियां जैन मंदिर पर विशाल जैन भजन संध्या आयोजित की गई जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भजनामृत संध्या को लेकर प्रांगण को फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया जिसमें भगवान महावीर की विधुत उपकरणों से आकृषक झांकी सजाई गई।
कार्यक्रम के संयोजक विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि भजन संध्या का शुभारंभ जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान महावीर के चित्र का अनावरण करके दीप प्रज्वलित कर किया।
भजन कार्यक्रम से पहले समाज द्वारा गायिका दिशी जैन एवं गायक अक्षय पाण्डया का राजस्थानी परम्परा अनुसार स्वागत किया गया जिसमें राजेन्द्र बगड़ी नेमीचंद गंगवाल महावीर प्रसाद पराणा विष्णु बोहरा शंभु कठमाणा सुनील भाणजा विमल पाटनी अमित कटारिया हितेश छाबड़ा महेन्द्र चंवरिया दिलीप भाणजा सन्मति चंवरिया हुकमचंद जैन महावीर छाबड़ा शिखर काला मनोज पाटनी एवं पवन बोहरा मौजूद रहे। भजन संध्या की शुरुआत मुख्य गायक कलाकार गायिका सुश्री दिशी जैन एण्ड पार्टी बांसवाड़ा एवं अन्तर्मना म्यूजिकल ग्रुप ने णमोकार महामंत्र एवं महावीर की वन्दना से शुरुआत की जिसमें गायिका दिशी जैन ने नमो नमो णमोकार मंत्र है प्यारा भजन के साथ शुरुआत की जिसमें श्रद्धालुओं ने तालियां बटोरी ….. मे तो अपने बाबा के धाम चली रे….. मेरे महावीर झूले पलना ….. ये दिल तुम बिन कहीं लगता नहीं ….. मेरे बाबा तेरी नोकरी …… जब से प्रभु दर्श मिला …… आदि अनेक भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे एवं जमकर भक्ति नृत्य किये। गायक अक्षय पाण्डया बांसवाड़ा ने सांसो की माला पे …… एवं राजस्थानी धूमर भक्ति के साथ भगवान महावीर के भजनों की प्रस्तुतियां दीं जिसमें श्रद्धालु जमकर झूमे।
भजन संध्या का दौर देर रात तक चला जिसमें भगवान महावीर के एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम में सभी महिला मण्डलों ने एवं श्रद्धालुओं ने सामुहिक नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन पवन बोहरा ने किया। भजन संध्या कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं ने सभी महिलाओं के स्वागत सत्कार कर तिलक लगाया। भजन संध्या में विशुद्ध वर्धनी महिला मण्डल जिन श्री महिला मण्डल सखी महिला संगठन जिनवाणी महिला मण्डल धर्म प्रभावना महिला मण्डल नसियां मंदिर महिला मण्डल णमोकार महिला मण्डल सहित अनेक संगठनों ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
