दुर्गापुरा में अखिल भारत वर्षीय धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रान्त की हुई मिंटिंगसाधु संतों के विहार व सुरक्षा व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा विहार आहार में सेवार्थियों का हुआ सम्मान*
जयपुर
अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रांत की आज दुर्गापुरा जैन मंदिर के सभागार में प्रदेश स्तरीय बैठक हुई जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने साधु संतों के विहार में आने वाली समस्याओं पर गहन चर्चा की, विहार के समय रास्तों में सुरक्षा व्यवस्था तथा रास्तों में प्रवास हेतु संत निवास आदि निर्माण पर सदस्यों ने ज़ोर दिया चर्चा के दौरान ही अक्षत मोदी ने तथा नीरज जैन ने इस हेतु भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया सभा की अध्यक्षता कर रहे पदम जैन बिलाला ने सभा को आश्वासन दिया की शीघ्र ही संस्थान के विधान का पंजीकरण कराया जाकर इस कार्य को गति प्रदान की जाएगी ।सभा में कार्याध्यक्ष अनिल जैन आई पी एस ओर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव जी लाखना व पवन चौधरी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई सभा का शुभारंभ अरुण शाह के मंगलाचरण से शुरू हुआ,तथा साधु संतों के इन दिनों विहार में सहयोगी पंकज लुहाड़िया जिनेंद्र गंगवाल कैलाश छाबड़ा व निर्मल पदोदी का सभा द्वारा करतल ध्वनि से अभिनंदन व सम्मान किया गया ।
संस्थान के विधान पर चर्चा में भागचंद जैन, महेश सेठी, महावीर कासलीवाल ,कमल कांत पाटनी, अनिल छाबड़ा ,राजेन्द्र पापडीवाल, पंकज जी नवलखा,शकुंतला बिंदायका, अनिता बिंदायक्या,धन कुमार जैन सोभाग मल अजमेरा, धीरज पाटनी तथा राजाबाबू गोधा ने भाग लिया और अपने अमूल्य विचार प्रकट किए|
अंत मे अध्यक्ष पदम जैन बिलाला ने सभी आगंतुक सदस्यों का

तथा दुर्गापुरा कमेटी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया | सभा का संचालन महामंत्री सुनील पहाड़िया द्वारा किया गया कार्यक्रम में समग्र जैन समाज मे विख्यात डा संजीव गोधा को श्रद्धांजलि स्वरूप सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा और सभी सदस्यों ने अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की।
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
