आज शाम मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज का उत्तर प्रदेश में मंगल प्रवेश
आगरा
निर्यापक श्रमण जगत पुज्य मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महामुनिराज ससंघ का 41वें वर्षायोग हेतु निरंतर करगुवां जी झाँसी से आगरा की ओर निरंतर चल रहा है ।
पुज्य श्री ने अभी तक 2 राज्यों से जिसमें मध्यप्रदेश ,और राजस्थान से होते हुए आज शाम की मंगल बेला में उत्तरप्रदेश की सीमा में मंगल प्रवेश होने जा रहा है।
पुज्य श्री का आज 29 जून को प्रातः बेला में मनिया जैन मंदिर में मंगल प्रवेश हुआ है एवं आहारचर्या भी यही सम्पन्न हुई, अनुमान है की आज शाम को पुज्य श्री 10 किमी का पद विहार कर उत्तरप्रदेश की सीमा में प्रवेश करेंगे
जिसको लेकर काफी उत्साह बना हुआ हैं।
आज शाम को उत्तर प्रदेश की सीमा पर पुज्य श्री का प्रवेश होगा, इस अवसर पर सभी पुज्य श्री की आगवानी में सम्मिलित होगे पूज्य गुरुदेव के आगरा के समीप आने का उत्साह आगरा वासियों में सर जड़कर बोल रहा है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
