आचार्य सुनील सागर महाराज सानिध्य में हुए चार दिवसीय आयात -निर्यात प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन -पूरे देश से शामिल हुए 158 युवा उद्यमी एवं 20 महिलाएं –
पदमपुरा-
– आयात-निर्यात प्रशिक्षण शिविर हमारे लिए एक नई आशा लेकर आया है।इस शिविर में हमें विदेशी व्यापार करने तथा आयात -निर्यात में आने वाली कठिनाईयों के बारे में विस्तार से समझाया गया है। प्रशिक्षण शिविर के समापन के मौके पर यह कहना था श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में आयोजित चार दिवसीय आयात -निर्यात प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए प्रशिक्षणार्थियों का।
-आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में जैन समाज द्वारा अनूठा कदम उठाया जाकर श्रावक सेवा संस्था के तत्वावधान में दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में जैन बन्धुओं के लिए पहली बार चार दिवसीय विदेशी व्यापार कार्यशाला आयात -निर्यात प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।इस शिविर का रविवार को सायंकाल समापन हुआ।

अध्यक्ष पं.महावीर मनु जैन एवं मुख्य समन्वयक कमल बाबू जैन ने बताया कि आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में गुरुवार,9 फरवरी से आयोजित इस चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा के धाडूका सभागार में किया गया।
परामर्शक विनोद जैन कोटखावदा एवं समन्वयक भाग चन्द जैन ने बताया कि समापन समारोह में राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति राजीव जैन, जस्टिस जे के राका, समाजश्रेष्ठी अनिल दीवान अतिथि के रुप में शामिल हुए। अतिथियों ने भगवान पद्यप्रभू के चित्र का अनावरण के बाद दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर समापन समारोह का शुभारंभ किया।


मंगलाचरण के बाद आयोजन से जुड़े हुए पं.महावीर मनु जैन ,कमल बाबू जैन, विनोद जैन कोटखावदा,भाग चन्द जैन,कमल जैन, सुरेश बज,वी बी जैन ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।मंच संचालन मुख्य समन्वयक कमल बाबू जैन ने किया। अध्यक्ष पं.महावीर मनु जैन ने अपने उदबोधन सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए चार दिवसीय आयात-निर्यात प्रशिक्षण शिविर में सिखाए गए बिन्दुओं पर प्रकाश डाला।इस मौके पर पं.मनु ने घोषणा करते हुए कहा कि श्रावक सेवा संस्था प्रदेश के भीलवाड़ा,कोटा, किशनगढ़ सहित देश के महानगरों एवं अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में शीघ्र ही आयात -निर्यात प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करेगी।
परामर्शक विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि जैन बन्धुओं को आयात -निर्यात सहित विदेश व्यापार के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी देने हेतु इंडियन इंस्टीट्यूट आफ फोरेन ट्रेड,भारत सरकार की टीम तथा एम डी पी डिविजन के प्रमुख डॉ राजेन्द्र प्रसाद शर्मा के निर्देशन में यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में राजेन्द्र प्रसाद शर्मा,डीन टी के जैन, यशवंत कुमार पाण्डेय, प्रवेश सोलंकी , प्रवीण नाहटा आदि विशेषज्ञों द्वारा 12 सैशन के माध्यम से विदेशी व्यापार,आयात-निर्यात से संबंधित सभी पहलुओं पर प्राथमिक जानकारी साझा की गई।
शिविर में पूरे देश से 158 युवाओं एवं उद्यमियों तथा 20 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।मीडिया प्रभारी वी बी जैन ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर के समापन के मौके पर पं.महावीर मनु जैन,कमल बाबू जैन,भाग चन्द जैन, विनोद जैन कोटखावदा,वी बी जैन,कमल जैन, सुरेश बज,मनोरमा जैन,कलावती जैन, दीपिका जैन कोटखावदा,
आशीष बाकलीवाल ,
आशिका,नीलिमा जैन
विनिता जैन सहित सभी प्रशिक्षकों तथा अन्य सहयोगियों का प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आभार व्यक्त करते हुए तिलक, माला, दुपट्टा एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
पदमपुरा क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष सुधीर जैन एवं मानद् मंत्री हेमन्त सोगानी ने बताया कि शिविर के दौरान पदमपुरा में प्रशिक्षणार्थियों हेतु आवास एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई ।
इससे पूर्व सभी प्रशिक्षणार्थियों ने सामूहिक रूप से भगवान पद्यप्रभू के दर्शन लाभ प्राप्त किए।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
