भारतवर्ष के समस्त जैन मंदिरों के द्वारा अपने नगर में रहने वाले जैन समाज की मतगणना पहले हो …..आचार्य विद्यासागर जी

धर्म

भारतवर्ष के समस्त जैन मंदिरों के द्वारा अपने नगर में रहने वाले जैन समाज की मतगणना पहले हो …..आचार्य विद्यासागर जी
डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़)
संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज ने डोगरगढ़ में चर्चा के दौरान कहा कि आगामी कुछ दिनों में भारत सरकार द्वारा जनसंख्या की गणना की जानी है ,सभी लोग उस कालम में अपने नाम के आगे जैन लिखें, और जैन कालम में ही टिक मारे ,जिससे जैन समाज की सही जनसंख्या मालूम पड़ सके।

 

 

 

 

 

 

 

लेकिन उसके पहले आचार्य गुरुदेव ने कहा कि भारतवर्ष के समस्त मंदिर के पदाधिकारियों को हर मंदिर के माध्यम से अपने नगर की जनगणना करनी चाहिए। वह जनगणना वास्तविक जनगणना होगी ।

 

जिससे हम पूरे भारतवर्ष में कितने हैं वह हमें मालूम पड़ पाएगा । आचार्य भगवान विद्यासागर जी महाराज ने समस्त मंदिर कमेटी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस कार्य में देरी ना करें शीघ्रता से दो-तीन माह के अंदर यह कार्य कर कर सुनिश्चित कर लें कि हम भारतवर्ष में जैन समाज के कितने सदस्य हैं।
प्रकाश मोदी पारस टीवी चैनल से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *