*वात्सल्य वारिधि के चरणों में आज विनती करने पहुंचे भीण्डर के पंच महानुभव
आज भीण्डर से बस द्वारा समाज के पंच महानुभाव वात्सल्य वारीधी जिन धर्म प्रभावक आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य और मार्गदर्शन में आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर अतिशय क्षेत्र ध्यान डूंगरी, भीण्डर में नवनिर्मित भव्य जिन मंदिर की पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न हो, इसकी विनती हेतु श्रीफल भेंट किया समाज ने कृत संकल्प होकर आचार्य वर्धमान सागर महाराज संसग से पंच कल्याणक प्रतिष्ठा करवाने का निर्णय लिया इस अवसर पर आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न हो खूब खूब आशीर्वाद प्रदान किया समाज के अध्यक्ष विमल चन्द लिखमावत एवं प्रकाश धर्मावत ने समाज की ओर से कहा की जब भी आप पधारे प्रतिष्ठा आपके सानिध्य में ही होगी इस अवसर पर समाज के उपाध्यक्ष श्री पाल हाथी, मंत्री विनोद कण्ठा लिया,कोषाध्यक्ष ललित कुमार उदयपुरिया , इन्द्र लाल फान्दोत, मीठा लाल फान्दोत, मनसुख लाल डुंगरिया, सुरेश कुमार धर्मावत, मीठा लाल आवोत ,मीठा लाल लुंनदिया , सुमति लाल लिखमावत, शंकर लाल डुंगरिया विमल आवोत, नीलेश भुलावत, बाबूलाल गौदडोत , वीरेन्द्र धर्मावत, राजमल वेणीदाशोत , सोनू भादावत, इन्द्र लाल जुन्सोत , अशोक आवोत , विमल बोहरा, अशोक भमरा,हर्ष वर्धन बोहरा, अजित सिंघवी, रमेश सिंघवी, अरविन्द ठाकुरड़िया, जंबु लूनंदिया, अजित लिखमावत, प्रतीक फान्दोत,राज मल कंठालिया सहित बहुत से श्रावक मौजूद थे पूरे समाज में उत्साह व्याप्त होगया
