मुनि पुंगव सुधासागर महाराज सानिध्य में हो रहा है उल्लास भरा पंचकल्याणक800 फीट के पांडाल में भी नहीं समा रहा जनसैलाब

धर्म

मुनि पुंगव सुधासागर महाराज सानिध्य में हो रहा है उल्लास भरा पंचकल्याणक800 फीट के पांडाल में भी नहीं समा रहा जनसैलाब

ललितपुर

पूज्य मुनि श्री सुधासागर महाराज सानिध्य में ललितपुर में ऐतिहासिक पंचकल्याणक हो रहा है। मंगलवार की बेला में गर्भ कल्याणक का उत्तर रूप दिखाया गया। आलम यह रहा कि 800 फीट का बना पांडाल भक्तों के आने से छोटा रह गया।
आयोजन की शुरुआत नित्य अभिषेक , पूजन से हुई। दिग्बंधन, रक्षामंत्र , शांतिमंत्र का उच्चारण करते हुए गर्भ कल्याणक की पूजन इंद्र इंद्राणियो के द्वारा संपन्न हुई।

 

 

 

पूज्य श्रमण श्रेष्ठ सुधा सागर महाराज ने सभी सभासदों से कहा कि महासत्ता जीवन में आते ही पक्षपात छूट जाता है । ये असाधारण इंद्र (मुख्य पात्र आदि) तो सर्वथा देखने मिलते है परंतु इस बार जो ये साधारण इंद्र देखने को मिल रहे है ये इस शाही पंचकल्याणक की शान है , यह अलौकिक है , यह इस पंचकल्याणक की महासत्ता है।

भारत में ऐसा पंचकल्याणक आज तक हुआ ही नहीं।
किसी भी बड़े पद पर बैठने से पहले ये सोचिए आपके बड़े होने से कितनो को अच्छा लगा , कितनो का समर्थन मिला , कितने ये बोल रहे है कि ये मेरा व्यक्ति है , तुम्हे पा के वो प्रसन्न है या नहीं , वो अपना अहोभाग्य मान रहे है या नहीं यदि ये सब हो रहा है तो तुम जाओ अगले भवों में तुम राजा , महाराजा , चक्रवर्ती , तीर्थंकर , भगवान बनोगे ।
मध्यान्ह बेला में सीमांतनी क्रियाओ में महिला संगीत , माता की गोद भराई आदि क्रियाएं प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया के निर्देशन में संपन्न हुई गोद भराई के बाद कला केंद्र दिल्ली की पार्टी ने भव्य प्रस्तुति दी ।
शुभ मुहूर्त में सह प्रतिष्ठाचार्यो द्वारा सभी मंदिरों की शुद्धि , वेदी शुद्धि , शिखर शुद्धि , वेदी प्रतिष्ठा संस्कार आदि भैया जी के निर्देशन में संपन्न किए ।
सांयकालीन बेला में आचार्य भक्ति , जिज्ञासा समाधान , मंगल आरती , प्रवचन , राजा नाभिराय का राजदरबार , दरबार संचालन एवम् नीति , सोलह स्वप्नों का फलादेश , छप्पन कुमारियों द्वारा भेंट समर्पण , सेवा आदि की झलकियां दिखाई गई ।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *