आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज का होने जा रहा सुमति धाम में पट्टाचार्य महोत्सव जैन महाकुंभ से कम नहीं सुरेंद्र जैन टोंग्या

धर्म

आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज का होने जा रहा सुमति धाम में पट्टाचार्य महोत्सव जैन महाकुंभ से कम नहीं सुरेंद्र जैन टोंग्या रामगंजमंडी
इंदौर
हाल ही में विगत कुछ दिनों पूर्व हम एक ही जगह और एक ही सूचनाओं पढ़ रहे थे देख रहे थे वह थी प्रयागराज महाकुंभ जिसमें संपूर्ण विश्व से अनेक संतों व करोड़ों लोगों ने आकर इस प्रयागराज के संगम पर स्नान किया।

 

 

अब जो आपको बताने जा रहे हैं वह भी किसी महाकुंभ से कम नहीं होगा जी हां आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज का पट्टाचार्य महोत्सव इंदौर गोधा स्टेट सुमति धाम में होने जा रहा है। जो 27 अप्रैल 2025 से 2 मई 2025 के मध्य होने जा रहा है जिसकी तैयारियो को3 रामगंजमंडी के सुरेंद्र जैन टोंग्या ने स्वयं देखा वहां की तैयारी एवं जिनालय को देख वह काफी हर्षित दिखाई दिए जी हां इसे जैन महाकुंभ कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं है इस आयोजन में लगभग 500 साधु संतों के आगमन की संभावनाएं हैं।

श्री टोंग्या ने बताया कि 24 एवं 25 फरवरी को हमने वहां के मंदिर के दर्शन किए तो एक सकारात्मक ऊर्जा हमें प्राप्त हुई उन्होंने हो रही तैयारी को देखा और कहा कि यहां पर होने जा रहा महोत्सव बहुत ही अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक होगा जिसकी तैयारियां का आगाज अपने आप में अलौकिक है तो जब आयोजन होगा तो कितना अलौकिक होगा। जो भी यहां आकर यहां के दर्शन कर रहा है एवं तैयारी को देख रहा है बस देखकर वहीं रुकने को करता है वह बताते हैं कि इस आयोजन को लेकर सभी को पूर्व में ही रजिस्ट्रेशन कर लेना चाहिए एवं इस ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बनना चाहिए।

उनका कहना है कि सुमतिनाथ जैसा स्थान कोई कहा है।
चल चल सुमति धाम सुमति नाथ वहां है।
विशुद्ध गुरु के चरण पढ़ेगे।

दर्शन कर नर नारी हर्षित हो उठेंगे
चतुविध संघ के दर्शन होंगे
रोम रोम पुलकित होंगे
अभूतपूर्व भव्य आयोजन में समवशरण के साक्षात दर्शन होंगे
आओ हम सब लक्ष्य बना लें


होने वाले आयोजन के लिए हम सुमति धाम के कदम बढ़ा लें।
कर्म निर्जरा कर पुण्य बढ़ा लें
सुरेंद्र जैन टोंग्या से प्राप्त अभिव्यक्ति
संकलित अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *