आचार्य विराग सागर महाराज व रावतपुरा सरकार का महामिलन हुआ

धर्म

आचार्य विराग सागर महाराज व रावतपुरा सरकार का महामिलन हुआ
पथारिया

नगर के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पूज्य गणाचार्य आचार्य प्रवर विराग सागर महाराज संघ सहित विराजमान है। सोमवार की बेला यहां पर एक ऐतिहासिक क्षण उपस्थित कर गई। जब वैष्णव संप्रदाय के संत रावतपुरा सरकार पूज्य गुरुदेव के समक्ष आए। ज्ञान की दो धाराओं का यह महामिलन बहुत ही अभूतपूर्व था। यह महामिलन धर्मनिरपेक्षता का एक उदाहरण प्रस्तुत करता है। पूज्य गुरुदेव रावतपुरा सरकार के बीच काफी समय तक धर्म चर्चा हुई।

 

 

 

1 फरवरी से आयोजित होने जा रहे महा महोत्सव के लिए

 

आयोजन महा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने उन्हें पधारने का निवेदन आग्रह किया। पूज्य गुरुदेव ने रावतपुरा सरकार को साहित्य प्रदान किया। जानकारी साझा करते हुए समिति के महामंत्री सतपाल जैन ने बताया कि संत श्री रावतपुरा सरकार ने महोत्सव में आने की अनुमति प्रदान की है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *