गुरु मां विशुद्ध मति माताजी का 75 वा हीरक जन्म जयंती महोत्सव हर्षोल्लास से मना

धर्म

गुरु मां विशुद्ध मति माताजी का 75 वा हीरक जन्म जयंती महोत्सव हर्षोल्लास से मना

बनारस
सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका 105 विशुद्ध मति माताजी का 75 वा हीरक जन्म जयंती महोत्सव भगवान पार्श्वनाथ की जन्मस्थली बनारस में मनाया गया जहां भक्तों ने गुरु मां का चरण पखार कर मंगल आशीर्वाद लिया वह गुरु मां का गुणगान किया। इस अवसर पर दूर-दराज से आए भक्तों ने गुरु मां का चरण वंदन किया एवं उनका भक्ति भाव के साथ मंगलमय पूजन किया। साथ ही विनयाजली सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें गुरु मां के प्रति अपने भाव भीने उदगार प्रकट किए।

कार्यक्रम की श्रंखला में बड़नगर महिला मंडल के द्वारा

अभूतपूर्व मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई जो सभी का मन मोह ले गई। इसी के साथ गुरु मां के चरणों का पद प्रक्षालन करने का सौभाग्य भी बड़नगर की महिला मंडल को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के तारतम्य में ध्वजारोहण करने का पुण्य लाभ श्रीमान सुशील गोधा बड़नगर परिवार को प्राप्त हुआ।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *