श्रीमान अशोक पाटनी आर के मार्बल परिवार को किशनगढ़ पंचकल्याणक में भगवान के आहार का लाभ मिला
किशनगढ़
विगत दिनों से जिस महा पंच कल्याणक की धूम थी वह किशनगढ़ का पंच कल्याणक महोत्सव इसे पावन सानिध्य प्राप्त हुआ वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज का सानिध्य मिला यह पंचकल्याणक कही आयामो को ले गया जो एक अभूतपूर्व उदाहरण देता है।
इसी क्रम में गुरुवार की बेला में पंचकल्याणक की क्रियाओं में जब भगवान के आहार का अवसर आया तो पुण्य लाभ अशोक सुशीला पाटनी आर के मार्बल किशनगढ़ परिवार को मिला तो वह खुशी से झूम रहे थे उनके जो भाव रहे वह किसी से अछूते नहीं रहे। बस हर पल भक्ति से ओतप्रोत नजर आए।
यह परिवार असाधारण व्यक्तित्व का धनी है लेकिन उनकी सादगी, उनकी सरलता सभी को एक सीख प्रदान करती है। इतना सब कुछ होने के बाद श्री पाटनी ने अपने जन्मदिन पर कहा की मुझे ऐसा आशीष दे की मोक्षमार्ग पर बढ़ सकु। यह बताता है की उन्हें माया, संपति, भोग की वस्तुओ से कोई लगाव नहीं है। ऐसे व्यक्तित्व इस धरा पर बिरले ही हुआ करता है।
ऐसे उदारमना व्यक्तित्व की भाव भीनी अनुमोदना
गौरव पाटनी प्रचार मंत्री से प्राप्त छायाचित्र के साथ
राजेश पंचोलिया वात्सल्य भक्त परिवार
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
