गणिनी आर्यिका विमलप्रभा माताजी संघ सानिध्य में महावीर निर्वाण महोत्सव भव्यता के साथ मनाते हुए निर्वाण लाडू समर्पित किया गया

धर्म

गणिनी आर्यिका विमलप्रभा माताजी संघ सानिध्य में महावीर निर्वाण महोत्सव भव्यता के साथ मनाते हुए निर्वाण लाडू समर्पित किया गया
रामगंजमंडी
श्रमण भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव भक्ति भाव एवं धूमधाम के साथ मनाया गया शुक्रवार की बेला में सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का आना-जाना लगा रहा एवं सभी श्रद्धा भक्ति से ओतप्रोत रहे एवं जिनालय में भक्ति भाव के साथ अभिषेक पूजन एवं शांति धारा की गई। शांतिधारा के उपरांत सर्वप्रथम पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विमलप्रभा माताजी एवम संघस्थ आर्यिका 105 विजयप्रभा माताजी, क्षुल्लिका 105 विनीतप्रभा माताजी,क्षुल्लिका 105 सुमैत्री श्री माताजी सानिध्य में मूलनायक शांतिनाथ भगवान के समक्ष नित्य नियम पूजन के साथ भगवान महावीर स्वामी की पूजन कर निर्वाणकांड बोलते हुए निर्वाण लाडू समर्पित किया गया।

 

 

सभी भक्त भक्ति से ओतप्रोत रहे उसके उपरांत मंदिर जी की समस्त वेदियों पर निर्वाण लाडू समर्पित किया गया साथ ही मंदिर परिसर जय-जय कारों से गूंज रहा था। मंदिर परिसर के आदिनाथ चैत्यालय में युवा शक्ति का उत्साह देखते बन रहा था यहां पर सर्वप्रथम प्रशांत जैन आचार्य आकाश जैन आचार्य के निर्देशन में समस्त क्रियाएं भक्ति भाव के साथ एवं विधि विधान से की गई इस कड़ी में श्री जी को विराजमान करने एवं प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य श्रीमान प्रद्युमन जैन सुरलाया, आशीष जैन लांबाबांस को प्राप्त हुआ। एवं शांति धारा करने का सौभाग्य ऐरांश जैन, नितिन जैन सबदरा, अभिनंदन शाह, मुकेश जैन ओसारा वाले को प्राप्त हुआ। इसके उपरांत सभी ने भक्ति में झूमते हुए भगवान महावीर स्वामी की पूजन की एवं पूजन उपरांत भक्ति भाव के साथ निर्वाणकांड बोलते हुए निर्वाण लाडू समर्पित किया। भक्ति की इस अभूतपूर्व श्रृंखला में माताजी के सानिध्य में शांतिनाथ चैत्यालय में पंचामृत अभिषेक किया गया शांतिधारा का सौभाग्य साँवला परिवार , दूध अभिषेक वैध परिवार, पुष्प वृष्टि सौभाग्य कटारिया परिवार को प्राप्त हुआ इसके उपरांत निर्वाण लाडू समर्पित किया। क्षुल्लिका 105 सुमैत्री श्री माताजी सानिध्य में पद्मावती माता के समक्ष भक्ति आराधना करते हुए निर्वाण लाडू समर्पित किया गया
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *