*अषि मषि कृषि का उपदेश दिया था रिषभ देव ने–विजय धुर्रा*
दर्शनोदय थूबोनजी में मनाया आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक
अशोकनगर-
युग के आदि में अषि मषि कृषि विद्या वाणिज्य और शिल्प का उपदेश देने वाले जैन दर्शन के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ स्वामी का निर्वाण कल्याण हम सब मिलकर आज अतिशय क्षेत्र दर्शनोंदय तीर्थ थूवोनजी में भक्ति भाव से मना रहे हैं अंतिम कुलकर मनु महाराज नाभिराय के पुत्र राजा रिषभ देव ने जगत को जीवन जीने की कला सिखाई बहुत लम्बे समय तक राज्य करने पर सौधर्म इन्द्र ने वैराग्य का प्रसंग लाते हुए नीलंजना को राजदरबार में नृत्य के प्रस्तूत किया जहां नृत्य करते करते नीलंजना की मृत्यु को देखकर राजा रिषभ देव को वैराग्य हो गया उन्होंने कठोर तपस्या कर आज के दिन कैलाश पर्वत से निर्वाण को प्राप्त किया जिनका हम निर्वाण कल्याण मनाकर लाड़ू समर्पित करने जा रहे हैं।
यह उद्गार मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने व्यक्त किए
इसके पहले धर्म सभा का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ युवा वर्ग के संरक्षण शैलेन्द्र श्रागर के मधुर भजनों के साथ हुआ जहां शैलेन्द्र श्रागर ने कहा कि इस दरबार में जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर आता है वे अवश्य पूरी होती है। समारोह के प्रारंभ में आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप स्थापना कमेटी के संरक्षण संजीव श्रागर शालू भारत शैलेन्द्र दददा कमेटी के महामंत्री विपिन सिंघाई प्रचार मंत्री विजय धुर्रा सुमत जैन ग्वालियर द्वारा किया गया।

जगत कल्याण के लिए की शान्ति धारा*
इसके पहले जगत कल्याण की कामना के लिए दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी के खड़ेबाबा भगवान आदिनाथ स्वामी का चार इन्द्र वनकर भगवान का महाभिषेक किया गया इस दौरान सौधर्मइन्द्र बनकर सुमत कुमार रिषभ कुमार मुरार, ईशान इन्द्र प्रदीप जैन रानी, सनत इन्द्र रिंकेश कांसल, महेन्द्र इन्द्र शैलेंद्र दददा को मिला वही इस दौरान भगवान का एक सौ आठ कलशों से अभिषेक किया गया इसके बाद जगत कल्याण की कामना के लिए महा शान्तिधारा की गई जिसका सौभाग्य युवा वर्ग के संरक्षक संजीव श्रागर शालू भारत सुरेन्द्र जैन विपिन सिंघाई शैलेंद्र दददा रानी पिपरई पुलकित जैन प्रतीक जैन सहितअन्य भक्तों को मिला
निर्वाण कल्याणक पर प्रभु चरणों में चढ़ाया लाड़ू
इस दौरान भक्तों ने भगवान की पूजन अर्चन कर भगवान आदिनाथ स्वामी के चरणों में निर्वाण लाडू समर्पित किया इस दौरान भगवान की आरती उतारी कर प्रभु की जय जय कार के बीच अर्घ समर्पित किए इस दौरान सोनू वगुलया मोनू वाटा प्रेम चंद संजीव मोदी शंकर लाल पिपरई पवन वैग पुलकित जैन विपिन सिंघाई संजय जैन प्रदीप कुमार प्रतीक कुमार अखाईसहित अन्य भक्तों ने अर्घ समर्पित किए।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
