मुनि श्री विमल सागर महाराज संघ सानिध्य एवम पूर्णमति माताजी संघ सानिध्य में जिनाथपुरम खुनाद्री होने जा रहे भव्य पंचकल्याणक महा महोत्सव में विमल पाटनी आरके मार्बल ग्रुप ने सोधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य प्राप्त किया
खुनाद्री
वर्ष 2024 में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम शिष्य पूज्य मुनि श्री विमल सागर महाराज संघ सानिध्य एवम पूर्णमति माताजी संघ सानिध्य में जिननाथपुरम अतिशय क्षेत्र खुनाद्री में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव होने जा रहा है।
इस पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। इस भव्य पंचकल्याणक महा महोत्सव में सोधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य आर के मार्बल & वंडर सीमेंट परिवार के श्री विमल पाटनी को प्राप्त हुआ। इसी के साथ विधि नायक भगवान की प्रतिमा भेंट करने का भी सौभाग्य इन्हें प्राप्त हुआ है।

इसी के साथ इन्होंने और कदम आगे बढ़ते हुए पंचकल्याणक में पूजन द्रव्य, आदि का सहयोग देने की भी घोषणा की।



यह परिवार अपने आप में एक आदर्श है और इन्हें भामाशाह की संख्या दी जाती है हर प्रकार के सहयोग के लिए यह परिवार तन मन धन से तत्पर रहता है। व्यापार क्षेत्र के साथ धर्म में भी यह परिवार अग्रणीय है। उनके द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की सभी ने अनंत अनुमोदना की है। क्षेत्र कमेटी ने भी इनकी अनुमोदना की
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
