मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज जी ने सम्मेद शिखर तीर्थ को लेकर सरकार के लिए  फैसले का किया स्वागत मुनि श्री ने इसे जैन समाज की जीत कहा

धर्म

मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज जी ने सम्मेद शिखर तीर्थ को लेकर सरकार के लिए  फैसले का किया स्वागत
मुनि श्री ने इसे जैन समाज की जीत कहा
पारसनाथ
पावन पुनीत पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर तीर्थ पर लंबे समय से देशव्यापी आंदोलन छिड़ा हुआ था, जिस पर केंद्र व झारखंड सरकार ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए और अपनी सहमति देते हुए कहा है की श्री सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र अब धार्मिक क्षेत्र ही रहेगा। एवं सरकार पर्यटन क्षेत्र बनाने के निर्णय को वापस लेती है। दोनों सरकारों की ओर से गुरुवार को एक सकारात्मक संदेश जारी हुआ। जैसे यह सूचना हुई समस्त भारतवर्ष व विश्व के जैन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई।

 

 

वही इस मुहिम में पूज्य गुरुदेव प्रमाण सागर महाराज जी ने भी अपना कुशल मार्गदर्शन प्रदान किया सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के बाद पूज्य मुनि श्री ने इसका भावभीना स्वागत करते हुए इसे जैन समाज की जीत बताते हुए केंद्र व राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। पूज्य मुनि श्री ने कहा कि सरकार द्वारा अब मधुबन को जैन तीर्थ स्थल के रूप में घोषित कर दिया है। एवं मधुबन क्षेत्र में मांस, मदिरा, के साथ समस्त मादक पदार्थों पर बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है।

पूज्य मुनि श्री ने कहा कि इससे मधुबन व पारसनाथ क्षेत्र की पवित्रता बनी रहेगी। साथ ही एक प्राधिकार गठन करने और उसमें जैन समाज के लोगों को शामिल करने का जो निर्णय लिया गया है वह स्वागत योग्य कदम है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *